एक्सप्लोरर

Tata Punch in Bharat NCAP: पंच माइक्रो एसयूवी की सुरक्षा फीचर्स बढ़ाने वाली है कंपनी, भारत NCAP टेस्टिंग से सामने आई जानकारी 

टाटा पंच के बेसिक सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ब्रेक स्वे कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के साथ एक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) शामिल है.

Tata Punch Safety Features: भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम सेफ्टी स्टैंडर्ड, आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (एमओआरटीएच) के अगस्त में पेश किए जाने के बाद भारत में लागू हुए. 15 दिसंबर, 2023 को क्रैश टेस्ट के पहले चरण की शुरुआत के बाद देश में मौजूद तीन दर्जन से ज्यादा कारों को इस असेसमेंट से गुजरना होगा. मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे ऑटोमोटिव निर्माताओं को भारत एनसीएपी रेटिंग के लिए लिस्ट किया गया है.

टाटा के इन कारों की होगी टेस्टिंग

इस चुनौती को स्वीकार करने वाले अग्रणी ब्रांड्स में से एक टाटा मोटर्स ने अपनी पंच, हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट को असेसमेंट के लिए पेश किया है. इन मॉडलों ने पहले ही ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. टाटा पंच को जब 2021 में ग्लोबल एनसीएपी के तहत टेस्ट किया गया, तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल एयरबैग शामिल थे. हालांकि, उस समय हाई ट्रिम्स पर कर्टेन एयरबैग एक विकल्प के रूप में भी उपलब्ध नहीं थे. हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि टाटा पंच में सुरक्षा को बढ़ाने की तैयारी हो रही है, क्योंकि अब इसे भारत एनसीएपी टेस्टिंग के दौरान कर्टेन एयरबैग के साथ देखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी कंप्टीटर, हुंडई एक्सटर, पहले से ही स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग के साथ आती है. 

टाटा पंच के सेफ्टी फीचर्स

टाटा पंच के बेसिक सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ब्रेक स्वे कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के साथ एक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) शामिल है. जबकि एलिवेटेड ट्रिम्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्लिप-की के साथ सेंट्रल रिमोट लॉकिंग, एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं. 

किन मानकों पर होता है परीक्षण

भारत एनसीएपी सावधानीपूर्वक खुद को ग्लोबल टेस्टिंग प्रोटोकॉल के साथ अलाइंन करता है और टेस्ट किए गए वाहनों को 1 से 5 तक की स्टार रेटिंग प्रणाली के तहत अंक दिये जाते हैं. इस असेसमेंट में तीन महत्वपूर्ण क्राइटेरिया शामिल हैं; एडल्ट ऑक्यूपीयर प्रोटेक्शन (एओपी), चाइल्ड ऑक्यूपीयर प्रोटेक्शन (सीओपी), और सेफ्टी एसिस्ट टेक्नोलॉजीज. इस पूरी प्रक्रिया में फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट, साइड इम्पैक्ट टेस्ट और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट जैसे तीन अलग-अलग परीक्षण शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- 2024 में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने वाली है टाटा मोटर्स, 21 दिसंबर को लॉन्च होगी पंच ईवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Compact SUV Growth: SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड
SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड
Indian Automobile Leaders: किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
CNG Tank Capacity: स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
Petrol vs Diesel: पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?
पेट्रोल और डीजल, कैसे अलग अलग तरीके से देते हैं गाड़ी को पावर?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget