एक्सप्लोरर

Upcoming Tata EVs: 2024 में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने वाली है टाटा मोटर्स, 21 दिसंबर को लॉन्च होगी पंच ईवी 

टाटा हैरियर ईवी, जिसे इस वर्ष की शुरुआत में कांसेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, अपने आईसीई मॉडल की तुलना में एक खास डिजाइन के साथ आएगी.

Tata Motors: टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बाजार में अपनी एक नई योजना के साथ तैयार है, जिसमें कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक कारों को लाने वाली है, जिसमें 21 दिसंबर, 2023 को होने वाले पंच.ईवी माइक्रो एसयूवी का लॉन्च शामिल है. कंपनी भारतीय बाजार के ईवी सेगमेंट में लगातार मजबूत हो रही है. 2024 के लिए टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप में दो नए मॉडल्स जुड़ने वाले हैं, जो अलग-अलग प्राइस प्वाइंट पर ग्राहकों को आकर्षित करेंगे. इसमें टाटा कर्व ईवी को मई या जून में लॉन्च किया जाएगा, जबकि टाटा हैरियर ईवी को 2024 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टाटा कर्व ईवी का उत्पादन पुणे में टाटा मोटर्स की अत्याधुनिक प्लांट में अप्रैल में शुरू होने वाला है.

टाटा कर्व ईवी 

टाटा मोटर्स का लक्ष्य टाटा कर्व एसयूवी की लगभग 48,000 यूनिट्स की रिटेल बिक्री करना है. इसमें 12,000 यूनिट्स इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए और इसके पेट्रोल मॉडल की 36,000 यूनिट्स शामिल हैं. टाटा कर्वव ईवी को जेन 2 (सिग्मा) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो विभिन्न बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन को सपोर्ट करता है. यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टाटा के आगामी प्रोडक्ट्स के लिए भी इस्तेमाल होगा. ऑटोमेकर ने जेन 1 और जेन 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित आगामी ईवी के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा पहले ही कर दिया है, जिसमें फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलने का दावा किया गया है.

टाटा कर्व ईवी फीचर्स

टाटा कर्व ईवी ADAS तकनीक, एक 360-डिग्री कैमरा, एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, एक री डिजाइंड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर सहित कई अन्य एडवांस फीचर्स से लैस होगी. 

टाटा हैरियर ईवी 

वहीं टाटा हैरियर ईवी, जिसे इस वर्ष की शुरुआत में कांसेप्ट के तौर पर पेश किया गया था, अपने आईसीई मॉडल की तुलना में एक खास डिजाइन के साथ आएगी. उम्मीद है कि यह मॉडल अपने कांसेप्ट के समान होगा, जिसमें एक री डिजाइंड ग्रिल, एक नए एलईडी लाइट बार के साथ स्प्लिट हेडलैंप, एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर और एंगुलर क्रीज़ होंगे. इसमें फेंडर, फ्लश डोर हैंडल और बड़े पहियों के साथ ईवी बैज देखने को मिलेंगे. अभी इसकी डिटेल्स के बारे में खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि इसमें टाटा का ज़िप्ट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसमें लंबी रेंज मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स इस महीने दे रही है अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget