एक्सप्लोरर

Sunroof Feature Cars: खुली गाड़ी में सफर का मजा लेना चाहते हैं, घर लाएं ये सनरूफ फीचर वाली कारें

Cars with Sunroof Feature: भारत में सनरूफ फीचर वाली कई गाड़ियां मार्केट में आ रही हैं. वहीं अब ये फीचर बजट-फ्रेंडली गाड़ियों में भी आ रहा है. इन गाड़ियों में टाटा और महिंद्रा की कार भी शामिल हैं.

Cars Under 10 Lakh Rupees: लोगों को अलग-अलग तरह की गाड़ियों का शौक होता है. कुछ लोगों को बंद कार पसंद होती हैं, तो कुछ लोग खुली गाड़ियों में घूमना पसंद करते हैं. अपनी पसंद के मुताबिक ही लोग कार के फीचर्स को देखते हुए गाड़ी खरीदते हैं. भारतीय बाजार में सनरूफ फीचर्स के साथ कई गाड़ियां आ रही हैं. वहीं आजकल बजट-फ्रेंडली कारों में भी ये फीचर दिया जा रहा है.

सनरूफ फीचर वाली कार

अगर किसी गाड़ी में सनरूफ फीचर दिया है, तो वह खुली और बंद दोनों तरह की गाड़ियों के लिए ठीक है. अपनी हिसाब से आप अपनी कार को अपने मुताबिक बना सकते हैं. आजकल कारों में वॉयस असिस्टेड सनरूफ दिया जा रहा है. इससे केवल आपके कहने से ही गाड़ी का सनरूफ खुल जाएगा. वहीं आपके इंस्ट्रक्शन से ही इसे बंद भी किया जा सकेगा. भारतीय बाजार में सनरूफ फीचर वाली कई गाड़ियां शामिल हैं.

महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO)

महिंद्रा XUV 3XO ने 29 अप्रैल को इंडियन मार्केट में कदम रखा है. महिंद्रा की इस सेगमेंट की कारों में सबसे बड़ा स्काईरूफ इसी कार में दिया गया है. इसके साथ ही इस कार में Harman Kardon ऑडियो सिस्टम का फीचर भी दिया गया है. इस कार में ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर भी शामिल है.

महिंद्रा की ये कार लॉन्चिंग के साथ ही काफी पॉपुलर हो गई. 15 मई से इस कार की बुकिंग को शुरू किया गया. लॉन्चिंग शुरू होने के शुरुआती एक घंटे में महिंद्रा XUV 3XO के लिए 50 हजार बुकिंग हुईं. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आम आदमी के बजट में भी है. महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम प्राइस 7.49 लाख रुपये से शुरू है.


Sunroof Feature Cars: खुली गाड़ी में सफर का मजा लेना चाहते हैं, घर लाएं ये सनरूफ फीचर वाली कारें

टाटा पंच (Tata Punch)

टाटा मोटर्स की टाटा पंच शानदार फीचर्स वाली कार में से एक है. इस कार के डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए एलईडी DRLs के साथ में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है. इस कार में सनरूफ का फीचर दिया गया है. सिंपल वॉयस कमांड से ही इस कार के सनरूफ को कंट्रोल किया जा सकता है. आप कार चलाने के साथ ही अब सनरूफ की मदद से ताजी हवा का मजा ले पाएंगे. 

टाटा पंच के 25 वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं. इसके साथ ही ये कार 7 कलर वेरिएंट में आ रही है. टाटा पंच की एक्स-शोरूम प्राइस 6,12,900 रुपये से शुरू है.


Sunroof Feature Cars: खुली गाड़ी में सफर का मजा लेना चाहते हैं, घर लाएं ये सनरूफ फीचर वाली कारें

टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

टाटा नेक्सन भारतीय बाजार में मौजूद मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. इस कार के 98 वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद है. इस कार में इल्युमिनेटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का फीचर दिया गया है. कार में R16 अलॉय व्हील्स भी लगाए गए हैं. टाटा मोटर्स की इस कार में वॉयस असिस्टेड सनरूफ का फीचर भी शामिल है. टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम प्राइस 7,99,990 रुपये से शुरू है.


Sunroof Feature Cars: खुली गाड़ी में सफर का मजा लेना चाहते हैं, घर लाएं ये सनरूफ फीचर वाली कारें

ये भी पढ़ें

Electric Car: Kia की इलेक्ट्रिक कार भारत आने को तैयार, BYD-Hyundai की गाड़ियों को देगी टक्कर!

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget