एक्सप्लोरर

पहले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा तो अब हासिल किया एक बड़ा खिताब, Tata की इस SUV ने जीता सबका दिल

Tata Punch New Record: टाटा पंच एक 5-सीटर कार है, जोकि 31 वेरिएंट्स के साथ मार्केट में मौजूद है. यह कार पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है और गाड़ी में R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगे हैं.

Tata Punch Sales Crossed 5 Lakh Units: टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार Tata Punch ने एक नया रिकॉर्ड हासिल करते हुए साल की अच्छी शुरुआत की है. साल 2024 की मोस्ट सेलिंग कार का खिताब लेने के साथ ही पंच ने मारुति सुजुकी के 40 साल के टॉप सेलिंग कार का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बड़ी बात यह है कि टाटा पंच की सेल का आंकड़ा अब 5 लाख के पार पहुंच गया है. 

टाटा पंच को साल 2021 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद 38 महीने में कंपनी इसकी 5 लाख यूनिट बेचने में सफल रही है. टाटा ने अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच 1 लाख 48 हजार टाटा पंच बेची हैं. इसके साथ ही अगर पिछले साल की टोटल बिक्री की बात की जाए तो यह संख्या 2.02 लाख है. लॉन्च से अब तक यानी 3 साल 2 महीने में कंपनी ने टाटा पंच की कुल 5 लाख 4 हजार 447 यूनिट सेल की हैं. 

पांच कलर ऑप्शन्स के साथ आती है ये कार

टाटा पंच एक 5-सीटर कार है. ये गाड़ी 31 वेरिएंट्स में मार्केट में शामिल है. ये कार पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है. इस गाड़ी में R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगे हैं. वहीं भारतीय बाजार में टाटा की गाड़ियां बेस्ट सेफ्टी फीचर्स देने के लिए जानी जाती हैं. टाटा की इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है.

Tata Punch का पावरट्रेन और माइलेज

टाटा पंच में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है. इस इंजन से 6,700 rpm पर 87.8 PS की पावर मिलती है और 3,150 से 3,350 rpm तक 115 Nm का टॉर्क मिलता है. इस गाड़ी के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है. वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है.

टाटा की इस कार का पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ARAI माइलेज 20.09 kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ये कार 18.8 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. ये कार CNG वेरिएंट में भी मार्केट में शामिल है. टाटा पंच की सीएनजी गाड़ी की ARAI माइलेज 26.99 km/kg है.

यह भी पढ़ें:-

महंगी हो गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, अब इतनी कीमत पर मिलेगी MG Comet EV 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget