एक्सप्लोरर

Citroen eC3 Shine: टाटा पंच ईवी से मुकाबला करने नये अवतार में आई सिट्रोएन eC3 शाइन, जानिए कीमत और खासियत

Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक और फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, 57PS की पावर और 143Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

Citroen eC3 Shine Launched: फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने भारतीय बाजार में अपनी Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार का टॉप वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसका सीधे तौर पर मुकाबला टाटा पंच और टियागो से होगा. इस Citroen eC3 शाइन वेरिएंट की कीमत 13.20 लाख रुपये से 13.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

सिट्रोएन ईसी3 फीचर्स 

Citroen eC3 कंपनी की C3 हैचबैक का आल-इलेक्ट्रिक वर्जन है. इस प्राइस पॉइंट पर eC3 की पोजीशन टाटा टियागो EV और पंच EV के ठीक बीच में है. टॉप वेरिएंट eC3 शाइन ऐसे कई फीचर्स से लैस है जो इसके लोवर वेरिएंट में नहीं मिलते थे. इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू, एक रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट और लेदर से लैस स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. साथ ही eC3 शाइन में 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं.

Electric Cars in india - Citroën ë-C3

Citroen eC3 में वायरलेस Apple CarPlay और Android के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलता है. फील ट्रिम की तरह eC3 शाइन वेरिएंट भी वाइब पैक के साथ आता है.

सिट्रोएन ईसी3 पॉवरट्रेन 

Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक और फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, 57PS की पावर और 143Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. कंपनी के दावे के मुताबिक यह सिंगल चार्ज पर 320 किमी तक की रेंज देने देने में सक्षम है. हालांकि जो टाटा पंच ईवी 421 किमी रेंज (35kWh बैटरी पैक) के साथ इससे आगे है. वहीं Tata Tiago EV में 24kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया गया है जो सिंगल चार्ज पर 315 किमी तक चलने में सक्षम है.

C BUDDY - Citroën Technology Support

Citroen बैटरी पैक पर 7 साल या 1.40 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है. साथ ही यह इलेक्ट्रिक मोटर पर 5 साल/1 लाख किमी की वारंटी और इलेक्ट्रिक हैचबैक पर 3 साल/1.25 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है. कस्टमर एक्सटेंडेड वारंटी ऑप्शन का भी चुनाव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की बिक्री हुई 1 लाख यूनिट्स के पार, केवल 10 महीने में हासिल किया यह आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget