एक्सप्लोरर

एक दूसरे से कितनी अलग हैं नई किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन? देखें फुल कंपेरिजन

मौजूदा सोनेट की कीमत 7.7 लाख रुपए से 14.8 लाख रुपए, नेक्सन की 8 से 15.10 लाख रुपये के बीच और वेन्यू की 7.8 लाख रुपए से 13.4 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बीच है.

SUV Comparison: अब जब नई सॉनेट भारत आ ही गई है, तो हम फटाफट एक कंपैरिजन कर लेते हैं. कि इंजन ऑप्शन के साथ-साथ फीचर्स के मामले में कौन सबसे बेहतर है और किसे खरीदना आपके लिए सही होगा. 

सबसे बड़ी कार 

SUV के मामले में सभी एसयूवी 4 मीटर सेगमेंट से नीचे आती हैं और तीनों की लंबाई 3995 mm है. चौड़ाई के मामले में, नेक्सन 1804 mm पर सबसे ज्यादा चौड़ी है, जबकि वेन्यू 1770 mm और सोनेट 1790 mm पर है. व्हीलबेस की बात करें तो, नेक्सन 2498 mm तो वेन्यू और सोनेट 2500 mm है. ग्राउंड क्लीयरेंस के लिहाज से नेक्सन 208 mm के साथ सबसे ऊपर है, जबकि सोनेट का 205 mm और वेन्यू का 195 mm है.

किस कार में सबसे अच्छे फीचर्स हैं?

तीनों SUVs में सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, एयर प्यूरीफायर जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं. लेकिन कुछ अंतर के साथ, सोनेट और नेक्सन में वेन्टिलेटेड सीटें और 360 डिग्री कैमरा भी उपलब्ध है. जबकि सोनेट और वेन्यू में पावर्ड ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट की पेशकश की गयी है. नेक्सन और सोनेट दोनों में 10.25 इंच की टचस्क्रीन है. जबकि वेन्यू में 8 इंच की टचस्क्रीन है नेक्सन और सोनेट में कॉन्फ़िगर करने के लिए डिजिटल डायल जबकि वेन्यू में सेमी डिजिटल है. सेफ्टी के मामले में नए फीचर्स के तौर पर ADAS सुर्ख़ियों में है, जिसकी पेशकश करने वाली पहली कार वेन्यू थी. हालांकि अब यह सोनेट में भी उपलब्ध है. वहीं दूसरी तरफ वेन्यू में 2-स्टेप रियर सीट रिक्लाइन दिया गया है. सभी कारों में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर है. 

पावरट्रेन ऑप्शन

नई नेक्सन को 1.2 L टर्बो पेट्रोल के साथ कंटिन्यू किया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल या डीसीटी या एएमटी के साथ 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑफर किया जाता है. इसके अलावा 1.5 लीटर डीजल भी है, जो एएमटी और 6-स्पीड मैनुअल के साथ आती है. वहीं सोनेट फेसलिफ्ट 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ 5-स्पीड मैनुअल के साथ आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ 1.5 लीटर डीजल भी है. जबकि टर्बो पेट्रोल और डीजल के लिए 6-स्पीड iMT भी है. ऑटोमेटिक की बात करें तो, टर्बो पेट्रोल में DCT ऑटोमैटिक है. जबकि डीजल में टॉर्क कनवर्टर ऑटो है. वहीं वेन्यू में 5-स्पीड मैनुअल के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल भी है, जबकि टर्बो पेट्रोल में या तो 6-स्पीड मैनुअल या डीसीटी और डीजल में केवल 6-स्पीड मैनुअल है.

कीमतें

सोनेट फेसलिफ्ट की कीमतें सामने नहीं आई हैं, लेकिन मौजूदा सोनेट की कीमतें 7.7 लाख रुपए से 14.8 लाख रुपए हैं. हमें उम्मीद है, इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं नेक्सन की कीमत 8 से 15.10 लाख रुपये के बीच और वेन्यू की कीमत 7.8 लाख रुपए से 13.4 लाख रुपए के बीच आती है.

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये शानदार मोटरसाइकिलें, सभी हैं एक से बढ़कर एक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget