एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift 2023: कैसी है नेक्सन फेसलिफ्ट 2023, आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? यहां समझ लीजिये 

इंजन बिना किसी बदलाव के टर्बो पेट्रोल 1.2 है, जो 118bhp का पावर आउटपुट देता है, जबकि इसमें मेटल पैडल के साथ 7-स्पीड DCT मिलता है.

Tata Nexon Facelift: नेक्सन को दूसरा फेसलिफ्ट मिल चुका है. लेकिन फिर से डिजाइन किये गए इंटीरियर और एक्सटेरियर की बात करें तो, इसे एक नया प्रोडक्ट कहा जा सकता है. ये कार टाटा की बेस्ट सेलिंग कार है. इसलिए जाहिर है कंपनी ने इसमें भरपूर टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है. नई नेक्सन में नया गियरबॉक्स, नई स्टाइलिंग, नया इंटीरियर और फीचर्स में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलता है. तब आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं. आगे हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. 

लुक 

दिखने में ये कार बिलकुल अलग है. वहीं इसकी तुलना, अगर पिछली वाली नेक्सन से करते हैं, तो ये अगली जेनरेशन की दिखती है. एलईडी डीआरएल शानदार दिखते हैं और पहली वाली से ऊपर हैं, जबकि प्रोजेक्टर मुकाबला नहीं कर पाते. इसके अलावा नॉर्मली हायर क्लास कारों में मिलने वाला सिक्वेन्शियल टर्न इंडिकेटर और वेलकम लाइट पैटर्न फीचर भी मौजूद है. इसमें नए कलर के रूप में पर्पल कलर दिया गया है, जो बेहद शानदार है. इसमें नए 16 इंच के पहिये काफी फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं. हमारी राय में, पीछे की स्टाइलिंग थोड़ी अधिक झंझट वाली है, लेकिन पूरी तरह से कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग फिर से एक नया डिजाइन जोड़ने का काम करती है. जबकि वाइपर भी छिपा हुआ है. कुल मिलाकर अपने सेगमेंट में ये कार सबसे अच्छी दिखने वाली गाड़ियों में से एक है. 

केबिन फीचर्स 

इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, साथ ही मटेरियल और क्वालिटी के मामले में भी बेहतर है. इसमें एक नकली कार्बन फिनिश और बैंगनी इंसर्ट्स के साथ 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील मौजूद है. स्टीयरिंग व्हील के सेंटर में एक ग्लॉसी फिनिश है, जो सेंटर कंसोल टच पैनल भी है. कार की कुछ फिनिश पर कुछ काम करने की जरूरत है. हालांकि कार में कुछ जगह फिनिशिंग की जरुरत है, लेकिन ओवरऑल क्वालिटी के मामले में सुधार देखने को मिलता है. साथ ही इसमें कई लक्जरी कारों की तरह कस्टमाइज डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का लेआउट काफी कुरकुरा है. साथ ही नई 10.25-इंच स्क्रीन की क्वालिटी में सुधार हुआ है, जो पहले वाले नेक्सन से ऊपर है. हमें खासतौर से नेविगेशन को डायल पर सेट किया जाना पसंद आया. 

इसमें हमने बहुत कम क्रोम देखा है. बावजूद इसके नई कंफर्टेबल सीटें भी काफी आरामदायक हैं. जबकि कोई पावर एडजस्टमेंट नहीं है और सीटों को मैन्युअल रूप से एडजस्ट किया सकता है, जोकि वेंटिलेशन के साथ है. वहीं फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक 360 डिग्री व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ एक अच्छा क्रिस्प फीड और यहां तक कि एक ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी शामिल है. जिसका यूज इंडीकेटर्स के जरिये किया जाता है. वहीं फीचर की लिस्ट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वॉयस असिस्टेड, टच क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, 9 स्पीकर जेबीएल ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग भी शामिल हैं. यह भी अच्छा है, कि 6 एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर हैं. बूट काफी बड़ा 382l का है और सीटें भी काफी आरामदायक हैं.

इंजन

इंजन बिना किसी बदलाव के टर्बो पेट्रोल 1.2 है, जो 118bhp का पावर आउटपुट देता है, जबकि इसमें मेटल पैडल के साथ 7-स्पीड DCT मिलता है. डीसीटी पाने वाली यह दूसरी टाटा कार है, जबकि बाक़ी गियरबॉक्स निचले वेरिएंट के लिए बने हैं. डीसीटी हम रिकमंड कर रहे हैं, जबकि इसमें एक डीजल इंजन 1.5 भी है, जो मैनुअल और एएमटी के साथ है. 

कीमतों

नई नेक्सन की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन इतने बड़े अपडेट के बाद अब इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ेगी जबरदस्त लुक के साथ यह 4 मीटर से ऊपर की एसयूवी की तरह नजर आती है, जबकि इंटीरियर को फीचर्स या डिजाइन के मामले में अगले सेगमेंट में लाया गया है. यह निश्चित तौर पर सभी मामलों में खरी उतरती है, साथ ही डीसीटी भी एक बड़ा बदलाव है. 

यह भी पढ़ें :- इस साल के अंत तक लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी 440 किलोमीटर तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget