एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स ने डिलीवरी की नेक्सन EV की 50,000 वीं यूनिट, MG की ZS EV से होती है टक्कर

Tata Motors ने भारत में हाल ही में Tiago EV को लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये के बीच है. इसमें 19.2 kW और 24 kW का बैटरी पैक मिलता है.

Tata Motors: देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पुणे, महाराष्ट्र में स्थित अपने निर्माण प्लांट से नेक्सॉन ईवी का 50,000वां यूनिट लॉन्च किया. कंपनी की यह ईवी को टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को डिलीवर की गई है, जिसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है. 

Tata Motors ने सबसे पहले अपने इसी वाहन के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में प्रवेश किया था. Nexon EV को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसे देखते हुए कंपनी Tiago EV और Tigor EV को भी बाजार में ला चुकी है.  

टाटा नेक्सॉन ईवी

Tata Nexon EV Prime को 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से पॉवर मिलती है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 127hp की पावर और 245Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं Tata Nexon EV Max में 40.5 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो 141hp की पॉवर और 250Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है. रेंज की बात करें तो नेक्सॉन ईवी प्राइम एक बार चार्ज करने पर 312 किमी तक चल सकती है. जबकि नेक्सॉन ईवी मैक्स की रेंज 437 किमी प्रति चार्ज है. भारत में Tata Nexon EV Prime की कीमत ₹14.99 लाख से ₹17.50 लाख के बीच है, जबकि Tata Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.34 लाख रुपये से ₹20.04 लाख रुपये के बीच है. 

टाटा टिगोर ईवी 

देश में Tigor EV की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये के बीच है. टिगोर ईवी में 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में 315 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. 

टाटा टियागो ईवी

Tata Motors ने भारत में हाल ही में Tiago EV को लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये के बीच है. इसमें 19.2 kW और 24 kW का बैटरी पैक मिलता है, जो क्रमशः 250 km और 315 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. कंपनी जल्द ही टाटा पंच ईवी और अल्ट्रोज ईवी को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

एमजी ZS ईवी से होता है Nexon EV का मुकाबला

MG ZS EV में 50.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़कर 176.75 PS की पॉवर और 280 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 461 km की रेंज मिलती है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत ₹22.56 लाख से ₹26.50 लाख है.

यह भी पढ़ें :- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पेश होगी 400km की रेंज वाली DC100 इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए किससे होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी बाइक लाने पर मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बाइक, ये कंपनी दे रही बड़ा कैशबैक, जानिए डिटेल्स
पुरानी बाइक लाने पर मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बाइक, ये कंपनी दे रही बड़ा कैशबैक, जानिए डिटेल्स
क्या E85 फ्यूल पर चलेगी आपकी कार? E20 पेट्रोल और Flex-Fuel से जुड़े हर सवाल का जवाब
क्या E85 फ्यूल पर चलेगी आपकी कार? E20 पेट्रोल और Flex-Fuel से जुड़े हर सवाल का जवाब
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget