एक्सप्लोरर

Tata Nexon EV: 7 सितंबर को पेश होगी नई टाटा नेक्सन ईवी, जानिए क्या मिलेंगे अपडेट 

एमआर और एलआर दोनों मॉडलों के ट्रिम लेवल को आईसीई नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलने वाले स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस के अनुरूप रखा जाएगा.

Tata Nexon EV Facelift Launch: टाटा मोटर्स, अपनी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है. इसमें ICE नेक्सन फेसलिफ्ट के समान बॉडी पैनल देखने को मिलेगा. जैसा कि नए टीज़र में देखा गया है, टाटा अपने आईसीई मॉडल की तुलना में नेक्सन ईवी को अधिक अपडेटेड लुक के बाद साथ पेश कर रही है. टाटा 7 सितंबर को 2023 नेक्सन ईवी को पेश करेगी, जबकि इसे 14 सितंबर को 2023 नेक्सन के साथ लॉन्च किया जाएगा. नेक्सन ईवी के कारण ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक लोकप्रियता मिली है. इसके पहले देश में कुछ गिने चुने इलेक्ट्रिक मॉडल ही मौजूद थे. नेक्सॉन ईवी ने अकेले दम पर भारत में ईवी सेगमेंट को बदल दिया और इसे लोकप्रिय भी बनाया.

डिजाइन

अपने ICE मॉडल की तरह, Nexon EV में भी कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित एक समान डिज़ाइन थीम मिलेगा. वर्तमान नेक्सॉन ईवी का लगभग हर एक डिज़ाइन एलिमेंट इसके आईसीई मॉडल से मिलता जुलता है. लेकिन, अब इन दोनों में कुछ अंतर देखने को मिलेंगे. इसमें नए एलईडी डीआरएल पैटर्न मिलेंगे, जबकि आईसीई फेसलिफ्ट में एलईडी डीआरएल में स्प्लिट अप्रोच है. हालांकि, Nexon EV के फ्रंट में कनेक्टेड डिज़ाइन LED DRLs की सुविधा मिलेगी. यह नेक्सन आईसीई और ईवी मॉडल के बीच मुख्य अंतर होगा. साथ ही इसमें अन्य कई अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट पावरट्रेन के मामले में मौजूदा मॉडल के समान ही रहेगी. इसमें प्राइम और मैक्स मॉडल के साथ क्रमशः समान 30.2 kWh और 40.5 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. साथ ही पहले ही जैसे इलेक्ट्रिक मोटर्स भी मिलते रहेंगे. इसकी रेंज भी मौजूदा मॉडल के समान, प्राइम के साथ 312 किमी और मैक्स मॉडल के साथ अधिकतम 453 किमी रहने की संभावना है. 

बदलेगा नाम 

इसके ICE मॉडल की तरह ही इसके ट्रिम लाइनअप में भी एक ओवरहाल होगा, यानि अब Nexon EV Prime और Nexon EV Max का नाम बदलकर टियागो ईवी के लाइनअप के समान क्रमशः नेक्सन ईवी MR (मीडियम रेंज) और Nexon EV LR (लॉन्ग रेंज) कर दिया जाएगा. फ्रंट में डीआरएल के अलावा, नेक्सन ईवी में अलग डिजाइन के व्हील भी मिल सकते हैं.

फीचर्स

एमआर और एलआर दोनों मॉडलों के ट्रिम लेवल को आईसीई नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलने वाले स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस के अनुरूप रखा जाएगा. सनरूफ के साथ एस वेरिएंट और वैकल्पिक किट के साथ + वेरिएंट में  वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ नई 10.25" टचस्क्रीन, 10.25" फुल डिजिटल और कॉन्फ़िगर करने योग्य इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, नए टच और टॉगल बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल, नए लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी आईसीई मॉडल के समान होंगी. इस कार का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी एस ई वी जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- टेस्ला के मॉडल 3 का हुआ खुलासा, सिंगल चार्ज पर कर पायेंगे 678 किलोमीटर तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget