एक्सप्लोरर

Tata Nexon Dark Edition: नेक्सन का डार्क एडिशन पेश करने वाली है टाटा मोटर्स, जानिए क्या होगी खासियत 

डार्क एडिशन मॉडल इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं, ब्रेजा, काइगर और मैग्नाइट जैसे मॉडलों को पहले ब्लैक एडिशन मिल चुका है, जबकि सोनेट के एक्स-लाइन वेरिएंट में एक यूनिक मैट ग्रे फिनिश मिल रहा है.

Tata Nexon: टाटा की एसयूवी कारें अपने डार्क एडिशन के साथ बाजार में काफी पॉपुलर रही हैं, जो नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसे मॉडलों की बिक्री में 15-40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती हैं. हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट पहले से ही लॉन्च के समय डार्क एडिशन वेरिएंट के साथ आए थे, लेकिन नई नेक्सन के लिए यह एडिशन मौजूद नहीं थी. अब कुछ डीलर सूत्रों ने यह खुलासा किया है कि टाटा मोटर्स नेक्सन डार्क एडिशन को मार्च की शुरुआत में पेश करेगी. आइए जानते हैं किन ट्रिम्स के लिए यह एडिशन उपलब्ध होगा. 

टाटा नेक्सन डार्क एडिशन वेरिएंट

डार्क एडिशन ट्रीटमेंट नेक्सन के मिड-स्पेक ट्रिम्स और ऊपर; क्रिएटिव, क्रिएटिव+, क्रिएटिव+ एस, फियरलेस, फियरलेस एस और फियरलेस+ एस में दिया जाएगा. ये ट्रिम्स 120hp, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल या 115 एचपी, 1.5-लीटर डीजल के ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं. जिनमें क्रमशः 6-स्पीड मैनुअल, 6-एएमटी या 6-डीसीटी गियरबॉक्स और 6-स्पीड एमटी या एएमटी का ऑप्शन मौजूद हैं. 

टाटा नेक्सन डार्क एडिशन एक्सटीरियर और इंटीरियर 

कंपनी ने हाल ही में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में नेक्सॉन ईवी का एक डार्क एडिशन पेश किया था. अगर यह बाजार में आती है तो नेक्सन डार्क को ब्लैक बंपर और ग्रिल, डार्क रूफ रेल और अलॉय के साथ फुली ब्लैक-आउट एक्सटीरियर फिनिश मिलेगा. इसके पहिये और टाटा का लोगो भी काले रंग का होगा. अंदर की तरफ, एक ब्लैक-आउट डैशबोर्ड, ग्लॉस ब्लैक सेंटर कंसोल, ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री और ब्लैक रूफ लाइनर मिलने की उम्मीद है. 

नेक्सन डार्क में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, टेल-लाइट्स, कीलेस गो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे. 

पॉपुलर है डार्क एडिशन

डार्क एडिशन मॉडल इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं, ब्रेजा, काइगर और मैग्नाइट जैसे मॉडलों को पहले ब्लैक एडिशन मिल चुका है, जबकि सोनेट के एक्स-लाइन वेरिएंट में एक यूनिक मैट ग्रे फिनिश मिल रहा है.

यह भी पढ़ें -

टोयोटा हिलक्स से मुकाबला करने आ रहा है महिंद्रा स्कार्पियो एक्स पिक-अप, देखें कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget