एक्सप्लोरर

Tata Curvv SUV: जल्द आ रही है टाटा कर्व एसयूवी, स्पेसिफिकेशन की नई डिटेल्स आई सामने

टाटा कर्व को शुरुआत में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे आईसीई वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा.

Tata Curvv: टाटा मोटर्स अपनी चार पॉपुलर एसयूवी नेक्सन, नेक्सन ईवी, हैरियर और सफारी को हाल ही में अपडेट करके बाजार में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है. इसके अलावा कंपनी कई अन्य नए मॉडल्स को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है, जो अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगे. पंच मिनी एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2023 के अंत से पहले लॉन्च होने वाला है, जबकि कर्व ईवी 2024 की पहली छमाही में बाजार में आएगी. इन दोनों कारों की टेस्टिंग अपने अंतिम स्टेज में हैं और इन्हें कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. अब कर्व एसयूवी की कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं. 

डिजाइन

टाटा कर्व कूप एसयूवी के बारे में महत्वपूर्ण खुलासों में से एक इसके फ्लश-टाइप डोर हैंडल हैं, जो किसी टाटा कार में पहली बार है. हाल ही में स्पॉट हुए मॉडल में एसयूवी की कूप जैसी रूफ, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललैंप और एक लॉन्ग टेलगेट देखा गया है. उम्मीद है कि कर्व का प्रोडक्शन मॉडल इस साल के ऑटो एक्सपो में देखे गए कांसेप्ट मॉडल से मिलता जुलता होगा. इस एसयूवी में सिग्नेचर डिज़ाइन एलिमेंट्स बरकरार रहेंगे, जिसमें फ्रंट ग्रिल, फुल वाइड एलईडी डीआरएल के साथ वर्टिकल हेडलैंप, एक आर्किटेक्चर हुड और पीछे की तरफ एक एलईडी स्ट्रिप शामिल है.

इंटीरियर और फीचर्स 

इसका इंटीरियर भी कॉन्सेप्ट जैसा दिखने की संभावना है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा मिलने उम्मीद है. साथ ही इसमें ADAS सुइट, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, छह एयरबैग और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट सहित कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

पावरट्रेन 

टाटा कर्व को शुरुआत में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे आईसीई वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा. टाटा के जेन 2 प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित, कर्व इलेक्ट्रिक में 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की संभावना है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना अभी बाकी है. इस एसयूवी के ICE वर्जन में टाटा का नया 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पेश किया जाएगा, जो 125PS पॉवर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध होंगे. साथ ही इसमें 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिल सकता है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला एमजी हेक्टर और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने कारों की बिक्री में आई जबरदस्त उछाल, कंपनियों ने बेंची इतनी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget