एक्सप्लोरर

Auto Sales October 2023: पिछले महीने कारों की बिक्री में आई जबरदस्त उछाल, कंपनियों ने बेंची इतनी गाड़ियां

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि अक्टूबर 2023 में उसकी कुल 80,679 वाहनों की बिक्री हुई है, जो कि 32% अधिक है. यूवी सेगमेंट में महिंद्रा ने लगातार चौथे महीने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की.

Car Sales Report October 2023: भारतीय पैसेंजर वाहन उद्योग ने अक्टूबर 2023 में सकारात्मक बिक्री बढ़ोतरी दर्ज की है. त्योहारी सीज़न के कारण अधिकांश वाहन निर्माताओं ने पिछले महीने में शानदार बिक्री बढ़त हासिल की है. आज हम अक्टूबर 2023 महीने के लिए हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री के आंकड़ों के बारे में बताने वाले हैं.

हुंडई मोटर

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में देश में कुल 68,728 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. पिछले महीने की कुल बिक्री में 55,128 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 13,600 यूनिट्स का निर्यात शामिल है. कंपनी ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 14.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. अक्टूबर 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 48,001 वाहन बेचे थे, जबकि निर्यात में 35.93 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

अक्टूबर की बिक्री के बारे में बोलते हुए, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ, तरूण गर्ग ने कहा, “जैसा कि हम भारत में त्योहारी सीजन के चरम में प्रवेश कर रहे हैं, पिछले महीने हुंडई मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में 55,128 यूनिट्स की मजबूत बिक्री दर्ज की है. अक्टूबर के महीने में सभी हुंडई मॉडलों और वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड की हालिया घोषणा को हमारे मूल्यवान ग्राहकों ने बहुत अच्छी तरह से स्वीकार किया गया है. इसके अलावा आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है और हमारा नेटवर्क ग्राहकों को उनकी पसंदीदा हुंडई कारों की डिलीवरी करने के लिए तैयार है.

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में 82,954 यूनिट्स की कुल बिक्री (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार) दर्ज की है, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 78,335 यूनिट्स थी. अक्टूबर 2022 में 13,251 इकाइयों की तुलना में अक्टूबर 2023 में ट्रकों और बसों सहित एमएच और आईसीवी की घरेलू बिक्री 15,211 यूनिट रही. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2022 में 13,940 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने MH&ICV की 16,048 यूनिट्स की बिक्री की है.

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में 48,637 यूनिट यात्री वाहनों की बिक्री की है. जबकि अक्टूबर 2022 में 45,423 यूनिट की बिक्री हुई थी, इसमें 7 प्रतिशत की सकारात्मक बिक्री दर्ज की गई है. अक्टूबर 2023 में कंपनी के कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 5,465 यूनिट रही, जो अक्टूबर 2022 में 4,277 यूनिट थी, जो 28 प्रतिशत अधिक है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि अक्टूबर 2023 में उसकी कुल 80,679 वाहनों की बिक्री हुई है, जो कि 32% अधिक है. यूवी सेगमेंट में महिंद्रा ने लगातार चौथे महीने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की. अक्टूबर में कंपनी ने घरेलू बाजार में 36% की वृद्धि के साथ 43,708 वाहन बेचे, जबकि कुल 44,264 वाहन निर्यात किए गए. जबकि कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री 25,715 यूनिट्स रही, जो अब तक की सबसे अधिक है. यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में महिंद्रा ने साल-दर-साल 35 प्रतिशत की बिक्री बढ़त दर्ज की. कंपनी ने अक्टूबर 2023 में 43708 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 32298 यूनिट्स था.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने लॉन्च किया टाइगन का जीटी एज ट्रेल एडिशन, 16.3 लाख रुपये रखी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget