एक्सप्लोरर

Tata Safari Facelift: टाटा मोटर्स ने जारी किया सफारी फेसलिफ्ट का टीजर, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

2023 टाटा सफारी को ADAS से भी लैस किया जा सकता है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे.

2023 Tata Facelift Teaser Released: टाटा मोटर्स ने सफारी फेसलिफ्ट और हैरियर फेसलिफ्ट के लिए पहला टीज़र जारी कर दिया है. कंपनी 2023 टाटा सफारी के लिए आधिकारिक बुकिंग विंडो को 6 अक्टूबर, 2023 से खोल देगी. टीज़र से पता चलता है कि नई सफारी ब्लैक एक्सेंट के साथ नए ब्रॉन्ज कलर में डिजाइन में बदलाव के साथ आती है.

डिजाइन

2023 टाटा सफारी में एक नए फ्रंट फेशिया के साथ ब्रोंज-रेडी वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक नया क्लोज-पैटर्न वाला ग्रिल दिया गया है. यह एक संशोधित फ्रंट बम्पर के साथ आता है जिसमें टॉप पर एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट एलईडी हेडलैंप सेटअप और बम्पर पर नीचे मुख्य हेडलैंप सेटअप है. इस एसयूवी में टाटा के लोगो के नीचे फ्रंट पार्किंग कैमरा लगा है. इसमें बोनट लाइन के नीचे एक फुल-वाइड एलईडी लाइट बार भी मिलेगा और इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर भी शामिल होगा. टाटा मोटर्स ने रियर और साइड प्रोफाइल की डिटेल्स को जारी नहीं किया है. हालांकि अपडेटेड सफारी में नए टेलगेट और नई स्टाइल वाली टेल-लाइट्स मिलने की उम्मीद है. एसयूवी में नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील भी हो सकते हैं. 

इंटीरियर

टाटा मोटर्स ने अपडेटेड सफारी के इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसमें थोड़े अपडेटेड डैशबोर्ड और नए ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के मिलने की संभावना है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच-आधारित एचवीएसी पैनल और इनलाइटेंड टाटा लोगो के साथ एक ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है. साथ ही इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक एसी, ऑपरेटेड और वेंटिलेट फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और अन्य फीचर्स भी मिलेंगे. 

इंजन और मुकाबला 

2023 टाटा सफारी को ADAS से भी लैस किया जा सकता है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे. इस अपडेटेड मॉडल को नए 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा, जो 173PS पॉवर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों 6-स्पीड मैनुअल और एक टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प मिल सकता है. जबकि इसमें एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, इस अपडेटेड एसयूवी कोऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया था. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- Maruti 800 को 45000 में बना दिया Rolls-Royce! केरल के इस किशोर ने किया यह कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया
EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget