एक्सप्लोरर

Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने जारी किया अल्ट्रोज़ सीएनजी का पहला टीजर, जल्द होगी लॉन्च 

Tata Altroz CNG Rival: लॉन्चिंग के बाद टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी से होगा. जिसमें सीएनजी किट के साथ एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है

Tata Motors: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी जल्द लॉन्च होने वाली हैचबैक कार अल्ट्रोज़ सीएनजी का पहला टीज़र जारी कर दिया है. इस टीज़र वीडियो में इस कार के फ्यूल फिलिंग सेफ्टी और सीएनजी फ़ंक्शन में सीधे शुरुआत के लिए एक माइक्रो स्विच के साथ एक सनरूफ फीचर को दिखाया गया है. कंपनी के अनुसार यह कार XE, XM+, XZ और XZ+ S जैसे चार वेरिएंट्स में आएगी. टॉप-एंड XZ+ S ट्रिम में सनरूफ मिलेगा.  

रेगुलर वेरिएंट में भी मिलेगा सनरूफ

टाटा मोटर्स अल्ट्रोज़ के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट में भी सनरूफ को पेश कर सकती है. यानि यह अपने सेगमेंट में इस फीचर के साथ आने वाली पहली कार होगी. हालांकि इसके फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इस कार में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, क्रूज़ कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर्स, एंबियंट मूड लाइटिंग, Isofix चाइल्ड माउंट एंकरेज और डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन

टाटा अल्ट्रोज़ में एक 1.2L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डुअल-सिलेंडर iCNG तकनीक से लैस किया गया है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. पेट्रोल इंजन 83PS की टॉप पावर और 110Nm का टार्क जेनरेट करता है. जबकि सीएनजी के साथ यह पावरट्रेन के साथ 77 PS की पॉवर और 97 Nm का टार्क जेनरेट करेगा. इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 

कितनी होगी कीमत?

टाटा अल्ट्रोज़ हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये से बीच है. हालांकि इसके सीएनजी वर्जन में इसके पेट्रोल वर्जन को तुलना में लगभग 1 लाख रुपये अधिक होने की उम्मीद है.

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्चिंग के बाद टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी से होगा. जिसमें सीएनजी किट के साथ एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है. टाटा अल्ट्रॉज सीएनजी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे ग्राहक 21,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- पोर्श इंडिया ने शुरू की न्यू कायेन की बुकिंग, नए डिजाइन और फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget