एक्सप्लोरर

टाटा मोटर्स ने जारी किया Altroz Racer का पहला टीजर, Hyundai i20 N लाइन को देगी टक्कर

एक्सटीरियर की बात करें तो, टाटा अल्ट्रोज रेसर में ब्लैक-आउट विंग मिरर, रूफ और बोनट के साथ डुअल-टोन कलर स्कीम मिलेगा. रूफ और बोनट पर व्हाइट रेसिंग स्ट्रिप्स होंगी.

Tata Altroz Racer Teaser: टाटा मोटर्स ने अपकमिंग अल्ट्रोज रेसर का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसकी बिक्री जून 2024 में शुरू होने वाली है. इस प्रीमियम हैचबैक के नए स्पोर्टियर वर्जन का मुकाबला हुंडई i20 N लाइन और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स टर्बो से होगा. स्टैंडर्ड अल्ट्रोज की तरह, टाटा अल्ट्रोज रेसर की लंबाई 3,990 मिमी, चौड़ाई 1,755 मिमी और ऊंचाई 1,523 मिमी होगी और इसका व्हीलबेस 2,501 मिमी होगा. अपने कंप्टीटर्स की तुलना में, यह मॉडल थोड़ा छोटा और कम चाैड़ा होगा. हालांकि, तीनों मॉडल्स में 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं.

पॉवरट्रेन 

टाटा अल्ट्रोज रेसर की मुख्य खासियत इसका 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो अधिकतम 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह मोटर केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा. हुंडई की i20 N लाइन और मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स टर्बो 1.0L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.0L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं, जो क्रमशः 120bhp और 172Nm और 100bhp और 148Nm आउटपुट प्रदान करते हैं. इसका मतलब है कि अल्ट्रोज रेसर हुंडई i20 N लाइन जितना ही पॉवरफुल है, हालांकि इसका टॉर्क अपने कंप्टीटर की तुलना में कम है. 

एक्सटीरियर डिजाइन 

एक्सटीरियर की बात करें तो, टाटा अल्ट्रोज रेसर में ब्लैक-आउट विंग मिरर, रूफ और बोनट के साथ डुअल-टोन कलर स्कीम मिलेगा. रूफ और बोनट पर व्हाइट रेसिंग स्ट्रिप्स होंगी, साथ ही अल्ट्रोज़ रेसर बैज भी होंगे. रियर प्रोफाइल में नया रियर स्पॉइलर होगा. इसका इंटीरियर लेआउट और फीचर्स बिल्कुल रेगुलर अल्ट्रोज की तरह ही होंगे, लेकिन इसमें स्पोर्टी रेड एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगा. 

कितनी होगी कीमत?

अल्ट्रोज रेसर की कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है, हालांकि इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होने का अनुमान है. इसके प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो हुंडई i20 N लाइन और मारुति फ्रोंक्स टर्बो के मैनुअल वेरिएंट क्रमशः 9.99 लाख रुपये - 11.49 लाख रुपये और 9.72 लाख रुपये - 13.04 लाख रुपये की एक्स कीमत पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें -

इस कंपनी ने ताबड़तोड़ बना डालीं 15 लाख कारें, जबरदस्त फीचर्स से लेकर सुरक्षा तक कोई तोड़ नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget