एक्सप्लोरर

Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

अगर आप भी टाटा की नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर इस महीने डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स ने इस महीने अपनी कारों और एसयूवी की रेंज पर कई छूट और बेनिफिट्स की घोषणा की है. ये डिस्काउंट ऑफर MY23 के साथ-साथ MY24 वाहनों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई अन्य रूप में उपलब्ध हैं. हालांकि, टाटा पंच पर कोई छूट और ऑफर नहीं है, जबकि नेक्सन केवल स्क्रैपेज बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है. 

2024 टाटा कारों पर छूट

डिस्काउंट के साथ MY24 मॉडल में से कुछ वेरिएंट्स अल्ट्रोज, नेक्सन, टियागो और टिगोर के हैं. टियागो पेट्रोल के टॉप-एंड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है, जबकि नेक्सन को एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस के रूप में 15,000 रुपये के रूप में सबसे कम बेनिफिट के साथ बेचा जा रहा है. जहां तक टाटा अल्ट्रोज की बात है, तो इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का स्क्रैपेज/एक्सचेंज बोनस शामिल है.

Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

इसके अलावा, अल्ट्रोज सीएनजी और डीसीए ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसमें 10,000 रुपये कंज्यूमर बेनिफिट और 10,000 रुपये एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं. मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स वाले टियागो के सीएनजी ट्रिम पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि रेंज-टॉपिंग वेरिएंट; एक्सटी (ओ), एक्सटी और एक्सजेड+ पर 35,000 रुपये की छूट मिल रही है. टियागो के बाकी सभी वेरिएंट 25,000 रुपये तक की छूट पर उपलब्ध हैं. जबकि, टाटा टिगोर सीएनजी पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है और टॉप मॉडल एक्सजेड+ और एक्सएम पर 30,000 रुपये की छूट मिल रही है, इसके बाद अन्य ट्रिम पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है. टियागो और टिगोर पर एक्सचेंज/स्क्रैपेज के रूप में 10,000 रुपये की फ्लैट छूट भी मिल रही है.

2023 टाटा कारों पर छूट

टाटा मोटर्स बिना अनसोल्ड इन्वेंट्री से छुटकारा पाने के लिए MY23 मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है. इसलिए, पंच को छोड़कर, सभी कारें और एसयूवी भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं. टाटा अल्ट्रोज की बात करें तो, सभी पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 45,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि डीजल वेरिएंट पर 40,000 रुपये की छूट मिल रही है, वहीं CNG और DCA ऑटोमेटिक ट्रिम्स पर 25,000 रुपये की छूट मिल रही है. इस डिस्काउंट ऑफर के अलावा, टाटा अल्ट्रोज पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिल रहा है.

Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

2023 टाटा हैरियर

हैरियर और सफारी के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन पर सबसे ज्यादा 75,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रही है. इसके अलावा, नॉन-ADAS वेरिएंट पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज लाभ मिल रहा है, जबकि ADAS वेरिएंट पर यह दोगुना यानी 50,000 रुपये है. कुल मिलाकर, टाटा हैरियर और टाटा सफारी ADAS ट्रिम्स 1.25 लाख रुपये के सबसे अधिक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं. जहां तक हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट की बात है, तो वे 50,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये के एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

नेक्सन पर डिस्काउंट 

वहीं, प्री-फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन की कुछ यूनिट्स अभी भी स्टॉक में हैं और इसलिए इन्वेंट्री को खाली करने के लिए, इन्हें भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 90,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें 55,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट और 35,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है. पेट्रोल एएमटी और डीजल वेरिएंट को 70,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है. जबकि, नेक्सन फेसलिफ्ट डीजल 30,000 रुपये की कंज्यूमर डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट के साथ उपलब्ध है.

Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

यह भी पढ़ें -

गर्मियों के दौरान बाइक चलाते समय अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget