एक्सप्लोरर

Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने बढ़ाई अपनी कारों की कीमतें, 1 फरवरी से होंगी प्रभावी

टाटा मोटर्स ने अकेले अपनी कारों की कीमतें नहीं बढ़ाई है, मारुति सुजुकी इंडिया ने भी 16 जनवरी को भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की.

Tata Motors: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने रविवार को घोषणा की कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इनपुट लागत में बढ़ोतरी को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह मूल्य वृद्धि 1 फरवरी, 2024 से उसके सभी पैसेंजर व्हीकल पर लागू होगी. कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह बढ़ोतरी 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगी और इनपुट लागत में बढ़त को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है."

बिक्री में इतनी हुई बढ़त

इस महीने की शुरुआत में, ऑटोमेकर ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 के तीसरी तिमाही में उसकी कुल ग्लोबल बल्क सेल सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 3,38,177 यूनिट हो गई. कंपनी के कमर्शियल व्हीकल और टाटा के अन्य वाहनों की रेंज ने वित्त वर्ष 2024 Q3 में 98,679 यूनिट्स की वैश्विक थोक बिक्री दर्ज की, जिसमें साल-दर-साल 1 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. जबकि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इसी दौरान ग्लोबल बल्क सेल में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,38,455 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है. 

जगुआर और लैंड रोवर की भी बढ़ी बिक्री

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल थोक बिक्री 101,043 यूनिट रही, जिसमें साल-दर-साल 27 प्रतिशत की महत्वपूर्ण ग्रोथ देखी गई. बीते तिमाही के लिए जगुआर और लैंड रोवर की थोक बिक्री क्रमशः 12,149 और 88,894 यूनिट दर्ज की गई. टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों में सीजेएलआर की मात्रा शामिल नहीं है, जो जेएलआर और चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच एक ज्वाइंट वेंचर और जेएलआर की एक नॉन कंसोलिडेट सब्सिडियरी कंपनी है.

मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाई कीमतें 

टाटा मोटर्स ने अकेले अपनी कारों की कीमतें नहीं बढ़ाई है, मारुति सुजुकी इंडिया ने भी 16 जनवरी को भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए इनफ्लेशन और बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के कारण लागत में वृद्धि को जिम्मेदार बताया है. वाहन निर्माता कंपनी ने कहा, "हालांकि कंपनी लागत कम करने और बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए अधिकतम प्रयास कर रही है, लेकिन उसे कुछ भार बाजार पर डालना पड़ सकता है, यह प्राइस हाइक सभी मॉडलों में अलग-अलग होगा." मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी लेकिन यह 16 जनवरी 2023 से लागू हुई है.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी ब्रेजा में हुई माइल्ड हाईब्रिड पावरट्रेन की वापसी, बढ़ गया माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News
Putin India Visit: रूस के लिए रवाना हुए व्लादिमीर पुतिन | Trump | India Russia Ties | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget