एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी ब्रेजा में हुई माइल्ड हाईब्रिड पावरट्रेन की वापसी, बढ़ गया माइलेज

ब्रेज़ा में मिलने वाला 1.5L K15C 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 103.1 PS की अधिकतम पावर और 136.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Maruti Suzuki Brezza SUV: कई नई एसयूवी/क्रॉसओवर के साथ, मारुति सुजुकी ने अपनी एसयूवी हिस्सेदारी में काफी बढ़ोतरी की है, जो करेंट ईयर 2023 के लिए कंपनी के बिक्री चार्ट में ग्रोथ हुई है. दिसंबर 2023 में करीब 13 हजार यूनिट्स की बिक्री के साथ, ब्रेज़ा भारत में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी/क्रॉसओवर है. कंपनी ने अब ब्रेज़ा के चुनिंदा ट्रिम्स के साथ फीचर्स और किट को अपडेट किया है. 

वापस मिला माइल्ड हाइब्रिड इंजन 

मारुति सुजुकी ने जुलाई 2023 में ब्रेज़ा के फीचर्स और किट को अपडेट किया था. कंपनी ने ब्रेज़ा सीएनजी वेरिएंट से ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) और एचएसए (हिल स्टार्ट असिस्ट) को हटा दिया और सभी 5 सीटों के लिए 3 प्वाइंट सीटबेल्ट को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया. इसके अलावा कंपनी ने इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप को भी हटा लिया था. पहले स्टैंडर्ड तौर पर मारुति सुजुकी ब्रेज़ा के साथ 48V सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सेटअप की पेशकश की जाती थी, जिसे जुलाई 2023 में सभी ट्रिम्स से हटा दिया गया था. अब जनवरी 2024 में मारुति इस 48V सेल्फ चार्जिंग माइल्ड हाइब्रिड सेटअप को वापस ला रही है. लेकिन कंपनी इसे स्टैंडर्ड तौर पर पेश करने के बजाय केवल हाई ट्रिम्स के साथ पेश कर रही है. 

कैसा है माइल्ड हाईब्रिड सेटअप

ब्रेज़ा में अब 1.5L K15C 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट के साथ 48V सेल्फ-चार्जिंग माइल्ड हाइब्रिड सेटअप मिलेगा. मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट की बात करें तो यह अब केवल ZXi और ZXi+ ट्रिम्स में ही यह माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन तकनीक मिलेगा. ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वेरिएंट के साथ, मारुति हमेशा से ही इस तकनीक की पेशकश करती रही है और इसे आगे भी जारी रखा गया है.

माइलेज

यह 48V सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर मोटर यूनिट के साथ आता है जो कि रेव रेंज में टॉर्क गैप को भरने के लिए इंजन को मदद करेगा. यह मोटर एक छोटी बैटरी से पॉवर लेती है. इसके कारण माइलेज में बढ़ोतरी होती है. मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट के साथ, नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट का माइलेज 17.38 किमी/लीटर, ZXi और ZXi+ मैनुअल वेरिएंट पर माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को शामिल करने कारण यह माइलेज 2.51 किमी/लीटर बढ़कर 19.89 किमी/लीटर हो गया है, ऑटोमेटिक वेरिएंट में माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ 19.8 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. 

पॉवर और कीमत

ब्रेज़ा में मिलने वाला 1.5L K15C 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 103.1 PS की अधिकतम पावर और 136.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. गियरबॉक्स ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक यूनिट शामिल है. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की एक्स शोरूम कीमतें 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें :- ADAS सिस्टम के साथ बाजार में मौजूद हैं ये 5 सबसे बेहतरीन कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget