एक्सप्लोरर

लोगों को खूब पसंद आ रही Tata Harrier EV, चंद घंटों में बिक गई इतनी ज्यादा यूनिट्स

Tata Harrier EV की बुकिंग 2 जुलाई से शुरू हुई और महज 24 घंटे में इसे 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है. ये इलेक्ट्रिक SUV दमदार परफॉर्मेंस, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस है.

Tata Harrier EV Bookings: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को लॉन्च करके जबरदस्त रिस्पांस पाई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू की थी और महज 24 घंटे के भीतर इस SUV की 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं.

दरअसल, यह आंकड़ा Tata के लिए ही नहीं, भारत के EV मार्केट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले केवल Mahindra XUV 9e को लॉन्च के दिन ज्यादा बुकिंग (16,900) मिली थी. Harrier EV की डिलीवरी जुलाई 2025 के अंत से शुरू होने की संभावना है. आइए इस हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV के खासियत के बारे में जानते हैं. 

Harrier EV बैटरी और रेंज

Tata Harrier EV को दो बैटरी विकल्पों (65 kWh और 75 kWh) में पेश किया गया है, 65 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की MIDC रेंज 538 किलोमीटर है, जबकि बड़ा 75 kWh बैटरी पैक 627 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है. इसके QWD (ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव) वेरिएंट में 75 kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें फ्रंट मोटर 158 PS और रियर मोटर 238 PS की पावर मिलाकर कुल 504 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. वहीं, RWD वेरिएंट में 238 PS की पावर और 315 Nm टॉर्क मिलता है.

ड्राइविंग मोड्स की बात करें तो RWD वेरिएंट में Eco, City और Sport मोड्स मिलते हैं, जबकि QWD वेरिएंट में इन सभी के अलावा एक अतिरिक्त Boost Mode भी दिया गया है.

Harrier EV के फीचर्स

Tata Harrier EV को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एक फ्यूचरिस्टिक और स्मार्ट SUV का अनुभव प्रदान करे. इसके इंटीरियर में ड्यूल-टोन कलर स्कीम और प्रीमियम फिनिश दिया गया है, जो इसे एक लग्जरी फीलिंग देता है. इसमें एक बड़ी 36.9 सेमी की QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है, जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ शानदार तरीके से इंटीग्रेट किया गया है.

Harrier EV में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं हैं, इसमें कीलेस एंट्री और फोन एक्सेस के जरिए कार में एंट्री को और भी स्मार्ट बना दिया गया है. ड्राइविंग को और सुरक्षित और सहज बनाने के लिए इसमें 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और E-iRVM (इलेक्ट्रॉनिक इनसाइड रियर व्यू मिरर) जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.

Level-2 ADAS भी शामिल

Harrier EV में Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) शामिल है, जिससे कार की सुरक्षा और भी बेहतर हो जाती है. इसके अलावा, कार में OTA अपडेट्स, इन-कार पेमेंट सिस्टम, रेंज पॉलिगॉन, V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) सपोर्ट जैसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मौजूद हैं.

Harrier EV की कीमत

Tata Harrier EV को भारतीय बाजार में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख से शुरू होकर 30.23 लाख तक जाती है. इस कीमत में Tata ने न सिर्फ एक शानदार लुकिंग कार दी है, बल्कि इसमें लंबी बैटरी रेंज, हाई परफॉर्मेंस और भरपूर टेक्नोलॉजी फीचर्स भी शामिल हैं. यह SUV उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में लग्जरी, पावर और स्टाइल तीनों चाहते है

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं Kia Seltos SUV ? जानें कितनी बनेगी मंथली EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget