एक्सप्लोरर

Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में कितनी बेहतर है Tata Harrier EV? मिनटों में समझें अंतर

Tata Harrier EV Vs XEV9e and BE6: टाटा हैरियर EV, XEV 9e और महिंद्रा BE6 की कीमत और फीचर्स की तुलना से जानें कौन सी इलेक्ट्रिक SUV ज्यादा दमदार है और आपके बजट में सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

Tata Harrier EV Vs XEV9e and BE6: टाटा ईवी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV हैरियर EV की कीमतों का ऐलान कर दिया है. यह SUV सिंगल मोटर RWD (रियर व्हील ड्राइव) वर्जन में पेश की गई है, और फिलहाल डुअल मोटर AWD वर्जन की कीमतों का इंतजार है.

हैरियर EV का सिंगल मोटर वर्जन

हैरियर EV का सिंगल मोटर वर्जन 235 बीएचपी की पावर देता है और इसमें 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इस वर्जन की अधिकतम रेंज 627 किलोमीटर है. कीमत की बात करें तो Empowered 75 वेरिएंट 27.49 लाख रुपये का है, जबकि Fearless+ 75 वेरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपये है. बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 21.4 लाख रुपये रखी गई है.

पावर और रेंज में बेहतर

XEV 9e एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो सिंगल मोटर सिस्टम के साथ आती है. इसमें 286 हॉर्सपावर की ताकत मिलती है और इसकी रेंज 655 किलोमीटर तक जाती है. इस SUV की कीमत 21.9 लाख रुपये से शुरू होकर 31.2 लाख रुपये तक जाती है. तुलना करने पर देखा गया है कि हैरियर EV की शुरुआती कीमत XEV 9e से कम है, लेकिन पावर और रेंज में XEV 9e थोड़ी बेहतर है.

महिंद्रा BE6

महिंद्रा BE6 भी एक मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है. यह SUV सिंगल मोटर सिस्टम से लैस है, जो 281 बीएचपी की पावर देती है और 682 किलोमीटर की लंबी रेंज ऑफर करती है. इसकी शुरुआती कीमत 18.9 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 26.9 लाख रुपये तक जाती है. इस SUV की खास बात यह है कि यह सबसे लंबी रेंज देती है और कीमत के मामले में हैरियर EV से सस्ती भी है.

तीनों SUV में कौन बेहतर?

हैरियर EV में 235 बीएचपी पावर, 627 किमी रेंज और 21.4 लाख रुपये की शुरुआती कीमत है. XEV 9e में 286 हॉर्सपावर, 655 किमी रेंज और 21.9 लाख रुपये की शुरुआती कीमत है. वहीं, BE6 में 281 बीएचपी पावर, 682 किमी रेंज और 18.9 लाख रुपये की शुरुआती कीमत है. यदि कोई ग्राहक ज्यादा रेंज और कम कीमत को प्राथमिकता देता है, तो महिंद्रा BE6 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. वहीं, टाटा हैरियर EV उन लोगों के लिए आदर्श है जो एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड और बेहतरीन फिनिशिंग के साथ टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं.

अब सभी की निगाहें डुअल मोटर वाले हैरियर EV वर्जन पर टिकी हैं. यह नया वर्जन मौजूदा सिंगल मोटर मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगा और इसमें AWD टेक्नोलॉजी दी जाएगी. इसकी कीमत भी मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. हालांकि, डुअल मोटर वर्जन की आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं हुई है. इसके आने से प्रीमियम EV मार्केट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: संजय कपूर की कंपनी Sona Comster को मिला नया चेयरपर्सन, जानिए कौन संभालेगा 30 हजार करोड़ का कारोबार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget