एक्सप्लोरर

Tata Curvv EV का Dark Edition, 502 Km की रेंज, जानें क्या है इस नए मॉडल की कीमत?

Tata Curvv EV Dark Edition Price: टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी के बाद अब कर्व ईवी का डार्क एडिशन लेकर आई है. ये कार फुल ब्लैक थीम के साथ मार्केट में लाई गई है. इस एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा है.

Tata Curvv EV Dark Edition: टाटा कर्व ईवी का डार्क एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. ये टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसका डार्क एडिशन मार्केट में उतारा गया है. इससे पहले भारत की ये कार कंपनी नेक्सन ईवी का डार्क एडिशन बाजार में उतार चुकी है. टाटा कर्व ईवी का ये न्यू एडिशन ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आया है.

टाटा कर्व ईवी के Dark Edition की कीमत?

टाटा कर्व ईवी के इस न्यू डार्क एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 22.24 लाख रुपये है. ये कार कर्व ईवी के टॉप-स्पेक वेरिएंट Empowered+ A ट्रिम पर बेस्ड है, जिसमें 55 kWh का बैटरी पैक लगा है. टाटा की ये कार इसके स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 25 हजार रुपये महंगी है.

Curvv EV की पावर और रेंज

टाटा कर्व ईवी में फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मोटर लगी है, जिससे 167 hp की पावर मिलती है और 215 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले 55 kWh के बैटरी पैक के साथ कर्व सिंगल चार्जिंग में 502 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

टाटा कर्व ईवी 8.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है. इस गाड़ी में तीन ड्राइव मोड दिए हैं- ईको, स्पोर्ट और सिटी. स्पोर्ट मोड में ये कार 160 kmph की टॉप-स्पीड से दौड़ने का दावा करती है. वहीं ईको और सिटी मोड में ये कार 120 kmph की टॉप-स्पीड से दौड़ सकती है.

कितनी देर में चार्ज होगी Curvv EV?

टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार को 7.2 kW AC चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इस चार्जर से ये कार 7.9 घंटे में 10 फीसदी बैटरी से 100 फीसदी बैटरी तक चार्ज हो जाएगी. इस कार में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी शामिल है, जिससे इस कार को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में केवल 40 मिनट लगेंगे. इसके लिए 70 kW के DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करना होगा.

यह भी पढ़ें

सिर्फ एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदें Mahindra XUV 3XO तो हर महीने देनी होगी कितनी EMI?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget