एक्सप्लोरर

Tata Altroz Facelift के डीजल वेरिएंट खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी? जानिए लोन का पूरा हिसाब-किताब

Tata Altroz Facelift On EMI: टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च हो चुकी है. इसके डीजल बेस वेरिएंट को सिर्फ 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी, आइए विस्तार से जानते हैं.

Tata Altroz Facelift On EMI: टाटा मोटर्स ने हाल ही में 23 मई 2025 को अपनी अपडेटेड प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz Facelift को लॉन्च किया है. चलिए जानते हैं, अगर आप Altroz Facelift का डीजल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको कितनी EMI देनी होगी और कुल कार की लागत कितनी पड़ेगी.

नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को अब एक नया, स्पोर्टी और बोल्ड एक्सटीरियर लुक मिला है. फ्रंट में नया बम्पर और शार्प हेडलैंप्स जोड़े गए हैं, जबकि रियर में T-शेप LED टेललाइट्स दी गई हैं, जो एक LED लाइट बार से जुड़ी हैं. पीछे की तरफ 'Altroz' ब्रांडिंग और डुअल-टोन बम्पर इसे और प्रीमियम बनाते हैं. यह फेसलिफ्टेड मॉडल अब ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और रॉयल ब्लू सहित 5 नए रंगों में उपलब्ध है.

Altroz Facelift Diesel की ऑन-रोड कीमत

Tata Altroz Facelift Diesel की ऑन-रोड कीमत 10.15 लाख रुपये के करीब आती है, जिसमें 8.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत, 72,000 का दिल्ली रजिस्ट्रेशन और 45,000 का इंश्योरेंस शामिल है. यदि आप इस कार को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो 8.15 लाख रुपये का फाइनेंस करवाना होगा.

फाइनेंस प्लान

इस लोन पर अगर बैंक 9% की वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए फाइनेंस करता है, तो आपकी मासिक EMI 13,126 होगी. कुल ब्याज 2,86,584 बनेगा और कार की कुल लागत 13,01,584 हो जाएगी. यानी 8.99 लाख रुपये की कार पर 13 लाख रुपये से कुछ ज्यादा खर्च करना होगा, जिसमें ऑन-रोड कीमत और ब्याज शामिल हैं.

Altroz Facelift का किनसे है मुकाबला ?

Altroz Facelift का मुकाबला भारतीय बाजार की अन्य प्रीमियम हैचबैक से है, जैसे Maruti Suzuki Baleno, जो बेहतर माइलेज और मजबूत नेटवर्क के लिए जानी जाती है, Toyota Glanza, जो बलेनो का ही प्रीमियम वर्जन है, और Hyundai i20, जिसकी स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स काफी पॉपुलर हैं. इसके अलावा, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कॉम्पैक्ट SUV भी इसे कीमत के मामले में टक्कर देती हैं.

बता दें कि अगर आप एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद डीजल इंजन के साथ फीचर-पैक कार की तलाश में हैं, तो Altroz Facelift Diesel एक बेहतर विकल्प हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: अपडेटेड 2025 लैंड रोवर डिफेंडर है पहले से ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस,जानें कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget