एक्सप्लोरर

Tata Altroz CNG: सीएनजी वर्जन में आने वाली टाटा अल्ट्रोज, जानिए और क्या हुआ है बदलाव

इसमें पावरट्रेन के तौर पर फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन सीएनजी पर 77 PS की पॉवर और 95 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इस सेटअप के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. 

Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी अल्ट्रोज और पंच को सीएनजी वर्जन में पेश किया गया है. ये दोनों कारें जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि इन कारों की लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Altroz ​​CNG इस साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इस कार के सीएनजी वैरिएंट में डुअल सिलेंडर सेटअप मिलेगा, जिससे इसके बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आती है, जिसमें से दोनों सिलेंडर की क्षमता 30-30 लीटर है.

नई तकनीक से है लैस 

अल्ट्रोज़ सीएनजी अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जो सिंगल एडवांस्ड ईसीयू (इंजन कंट्रोल यूनिट) और डायरेक्ट स्टेट सीएनजी के साथ आएगी. जिससे इसमें तेजी से रिफिलिंग के साथ फ्यूल और मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर के बीच ऑटो स्विच की सुविधा मिलती है. रिफ्यूलिंग के दौरान इस स्विच के माध्यम से इंजन को ऑफ किया जा सकता है. यह कार अपने सेगमेंट की पहली लीकेज डिटेक्शन तकनीक के साथ लैस कार है. जिससे गैस रिसाव होने पर गाड़ी पेट्रोल पर स्विच हो जाती है. 

कैसा होगा पावरट्रेन?

Tata Altroz ​​CNG में पावरट्रेन के तौर पर फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन सीएनजी पर 77 PS की पॉवर और 95 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इस सेटअप के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. 

फीचर्स

इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके सीएनजी वर्जन में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप, लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स, एलईडी डीआरएल, डुअल-टोन अलॉय व्हील, शार्क फिन एंटीना और ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

मारुति बलेनो सीएनजी से होगी टक्कर

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी बाजार में आने के बाद मारुति बलेनो डेल्टा सीएनजी से टक्कर लेगी. इस कार में 1197 सीसी पेट्रोल इंजन को सीएनजी किट के साथ दिया गया है. जो 76.43 bhp की पॉवर 4300 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है.

यह भी पढ़ें :- गलती से पेट्रोल कार में पड़ जाए डीजल तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget