एक्सप्लोरर

कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका

इंजन ओवरहीट होने पर जल्दबाजी में कार बंद करना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में जानिए कार इंजन गर्म होने पर AC और इंजन को लेकर किन गलतियों से बचना चाहिए और इसके सही तरीके के बारे में.

गर्मी के मौसम में लंबे ट्रैफिक जाम, लगातार ड्राइविंग या कूलिंग सिस्टम में खराबी के कारण कार का इंजन सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है. डैशबोर्ड पर Temperature Warning Light जलना या तापमान गेज का रेड जोन में पहुंचना इसका संकेत है. ऐसे समय में कई लोग घबराकर तुरंत इंजन बंद कर देते हैं या गर्म इंजन का बोनट खोल देते हैं. हालांकि यह बिलकुल भी सही नहीं है.

अगर आपको लगे कि इंजन ओवरहीट हो रहा है तो सबसे पहले AC बंद करना चाहिए. इससे इंजन पर पड़ रहा अतिरिक्त लोड कम होता है. इसके बाद कार को सुरक्षित जगह पर ले जाकर कुछ देर चलने दें या जरूरत के अनुसार रोक दें. यदि कार चलाने की स्थिति में है, तो हीटर को थोड़ी देर के लिए ऑन करना भी इंजन से अतिरिक्त गर्मी निकालने में मदद कर सकता है.

इंजन तुरंत बंद करने से बचें

यदि तापमान गेज रेड जोन में पहुंच गया है, चेतावनी लाइट लगातार जल रही है, भाप निकल रही है या इंजन से असामान्य आवाज आ रही है, तो सुरक्षित स्थान पर कार रोकना और इंजन बंद करना बेहतर है. लेकिन यदि तापमान केवल थोड़ा बढ़ा है और कार अभी सामान्य रूप से चल रही है तो तुरंत सड़क के बीच में इंजन बंद करने के बजाय पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचना जरूरी है. हाईवे या चलती सड़क पर अचानक कार रोकना एक्सिडेंट का कारण बन सकता है.

बोनट तुरंत न खोलें

ओवरहीटिंग के बाद इंजन और कूलेंट बेहद गर्म हो सकते हैं. ऐसे में बोनट खोलते समय गर्म भाप बाहर निकल सकती है और जलने का खतरा हो सकता है. इसलिए कार रोकने के बाद कुछ समय इंतजार करें और इंजन को ठंडा होने दें. गर्म इंजन में रेडिएटर कैप या कूलेंट रिजर्वायर का ढक्कन तुरंत न खोलें, क्योंकि अंदर दबाव बना हो सकता है, जिससे गर्म कूलेंट बाहर निकल सकते हैं और गंभीर चोट पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

पानी डालना सही नहीं

बहुत ज्यादा गर्म इंजन पर अचानक ठंडा पानी डालना सही तरीका नहीं है. इससे तापमान में अचानक बदलाव के कारण इंजन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है. बेहतर है कि इंजन को पहले पर्याप्त ठंडा होने दें. इंजन ठंडा होने के बाद कूलेंट लेवल चेक करें. अगर कूलेंट बार-बार कम हो रहा है, तो लीकेज, रेडिएटर, वाटर पंप या अन्य कूलिंग सिस्टम की समस्या हो सकती है.

ओवरहीटिंग को नजरअंदाज न करें

एक बार तापमान सामान्य हो जाने का मतलब यह नहीं है कि समस्या खत्म हो गई. बार-बार इंजन गर्म होना गंभीर मैकेनिकल समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में कार को लगातार चलाने के बजाय मैकेनिक से कूलिंग सिस्टम की जांच करवाना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget