एक्सप्लोरर

भारतीय बाजारों में तेजी से बढ़ रहा है एसयूवी का क्रेज, ये हैं टॉप 5 लीडिंग मॉडल्स

अगर आप एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये हैं भारतीय बाजारों में मौजूद टॉप 5 मॉडल्स जो स्टाइल, कंफर्ट के साथ बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देते हैं.

नई दिल्ली: भारतीय बाजारों में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. कस्टमर्स सेडान के मुकाबले एसयूवी सेंगमेंट्स की गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. इसी को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी एक से एक बेहतरीन मॉडल्स बाजार में पेश कर रही हैं. अगर आप भी एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको कुछ अच्छी गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं. आप बस अपना बजट फाइनल करें और इनमें से अपनी पसंद की एसयूवी चुन लें.

Hyundai Venue

सबसे पहले बात करेंगे कोरियन ब्रांड Hyundai की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है. लॉन्च के साथ ही इसे कस्टमर्स का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. शानदार डिजाइन वाली ये एसयूवी तीन इंजन ऑप्शन में पेश की गई है. जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन है. इनकी कीमत 6,50,000 से लेकर 11,11, 000 तक है.

इसमें एक 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 114 Nm पीक टॉर्क देता है. दूसरा 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस 1.4-लीटर डीजल इंजन है, जो 89 bhp का पावर और 220 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. तीसरा 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp का पावर और 172 Nm पीक टॉर्क देता है. इस इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी है. आप अपने हिसाब से इसे चुन सकते हैं.

कस्टमर्स डेनिम ब्लू, डीप फॉरेस्ट, स्टार डस्ट, टाइफून सिल्वर, लावा ऑरेंज, फायरी रेड, पोलर व्हाइट कलर ऑप्शंस में से चुन सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और कास्कैडिंग ग्रिल के साथ क्रोम डिटेलिंग दी गई है जो इसे बेहद शानदार लुक देता है. 16-इंच के एलॉय व्हील्स वाली इस एसयूवी में हाई माउंटेड इंडीकेटर्स और प्रोजेक्टर फॉगलैंप्स भी लगे हैं.

Kia Seltos

अब बारी आती है किआ मोटर्स की शानदार एसयूवी Kia Seltos की तो बता दें की ये मिड साइज एसयूवी है. कंपनी ने इस कार को इस साल अगस्त में ही लॉन्च किया है. इस स्पोर्टी लुक वाली एसयूवी को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है. जिसे कंपनी ने 9.69 लाख से लेकर 16.99 लाख रुपए तक है. सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इनमें पहला 1.5 लीटर का टर्बो पेर्टोल इंजन, दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है.

आप इस कार को ऑटोमेटिक और मैन्युअल दोनों ही गियर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. फीचर के मामले में भी ये कार जबरदस्त है. इसके सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स इसे सानदार लुक देते हैं. इसमें बोस साउंड सिस्टम दिए गए है जो गजब का साउंड आउटपुट देते हैं. इसके साथ ही इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी लगा है.

360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, लेदर सीट्स, जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स इसे एक कम्पलीट लग्जरी एसयूवी बनाते हैं.इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, जीप कंपास, टाटा हैरियर और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से है.

Hyundai Creta

Hyundai की एक और एसयूवी Hyundai Creta ने भारतीय बाजारों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है. 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इस एसयूवी को दो इंजन के ऑप्शन में पेश किया गया है. इसमें पहला है 1591cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन जो 6400 आरपीएम पर 123 पीएस की पावर और 4850 आरपीएम पर 15.4 kgm का टॉर्क जेनरेट करता है. दूसरा 1582cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन जो 4000 आरपीएम पर 128 पीएस की पावर और 1500-3000 आरपीएम पर 259.8 एनएम का टॉर्क देता है. कीमत की बात करें तो ये 10 लाख से 15.96 लाख तक जाती है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लू लिंक कनेक्टिविटी, डिजिटल एमआईडी दी गई है. सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम औऱ फ्रंट पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं.

Maruti Vitara Brezza

भारतीय बाजारों में Maruti Vitara Brezza मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक है. विटारा ब्रेजा अभी केवल डीजल इंजन के साथ बाजारों में है जिसकी कीमत 7,62,742 से लेकर 10,60,000 तक हैं. इसका पेट्रोल वैरिएंट भी जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है. मारुति का प्रोडक्ट होने के नाते इसकी रीसेल वैल्यू भी बहुत ही अच्छी है. साथ ही इसका सेल्स और सर्विस नेटवर्क भी बेहतरीन है. 1248cc वाली यह एसयूवी मैनुएल और एसटी ट्रांसमिशन के साथ आती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो गियर शिफ्ट, बुल हॉर्न एलईडी लाइट, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Nexon compact टाटा के कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata‘s Nexon compact की. इस ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. स्ट्राइकिंग डिजाइन और एसयूवी कूप इसकी खासियत है. नेक्सॉन का सीधा मुकाबला Maruti Vitara Brezza और Ford EcoSport से है. फीचर्स और इंजन की बात करें तो इसे 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है.

पेट्रोल इंजन 100-110 बीएचपी पर 140 एनएम और डीजल इंजन 100 बीएचपी पर 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. 6 स्पीड मौनुअल से लैस ये कार 18 से 25 kmpl का माइलेज देती है. इसके अलग अलग वैरिएंट्स के अलग अलग दाम हैं. ये 6 से लेकर 12 लाख तक जाती है.

1 दिसंबर से बदल गए ये नियम, जानिए कहां होगा लाभ और कहां करनी पड़ेगी जेब ढीली

Flipkart Big Shopping Days Sale: होम थिएटर्स, ब्लुटूथ हेडफोन, ब्लुटूथ स्पीकर्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स की बहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget