एक्सप्लोरर

Citroen बढ़ाना चाहती है भारत में कारोबार, कंपनी ने किया टारगेट सेट

Citroen New Target in India: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Stellantis भारत में सिट्रोन की गाड़ियों के कारोबार और अधिक बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने 200 टच प्वाइंट्स खोलने का लक्ष्य रखा है.

Citroen New Target in India: कार निर्माता कंपनी सिट्रोन इंडियन मार्केट में फिर एक बार पैर पसारने की कोशिश करना चाहती है. कंपनी अपनी सेल को इंडियन मार्केट में और अधिक बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस साल के अंत तक अपने एक और मॉडल को सिट्रोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है. अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कार निर्माता कंपनी ने अपने लक्ष्य को निर्धारित भी कर लिया है. देशभर में जगह-जगह कंपनी अपने वेंचर्स को खोल रही है. जिससे भारतीय बाजार में पकड़ को मजबूत किया जा सके.

'भारत हमारे लिए काफी जरूरी मार्केट है'

Stellantis दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, जो कि भारत में जीप और सिट्रोन ब्रांड्स की गाड़ियां बेचती है. Stellantis इंडिया के हाल ही में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बने आदित्य जयराज ने ET को दिए इंटरव्यू में सिट्रोन के अपग्रेड होने के बारे में बताया. आदित्य जयराज ने कहा कि भारत हमारे लिए काफी जरूरी मार्केट है. हमने चार ऐसे की-पिलर्स को खोजा है, जो भारत में हमारे मार्केट को बढ़ाने में मदद करेंगे.

सिट्रोन का भारत में नया लक्ष्य

स्टैलेनटिस इंडिया के सीईओ ने आगे कहा कि भारत के लोग हमारे प्रोडक्ट में लगातार ग्रोथ देखेंगे. हम और भी सी-क्यूब प्लेटफॉर्म इंडिया में बढ़ाना चाहते हैं. हम अगले एक साल में 200 सेल्स एंड सर्विस टच प्वाइंट्स खोलना चाहते हैं, जिनकी संख्या भारत में अभी 58 है. आदित्य जयराज ने आगे कहा कि इससे हमें भारत के 80 फीसदी मार्केट को कवर करने में मदद मिलेगी और इससे आगामी वर्षों 2025-2026 के लिए एक नींव सेट हो जाएगी.

2000 करोड़ रुपये की इंवेस्टमेंट

सिट्रोन ने भारत में हाल ही में करीब 2000 करोड़ रुपये की इंवेस्टमेंट की है, जिसके तहत कंपनी ने इंडियन मार्केट में कई पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारा है. आदित्य जयराज ने कहा कि हम भारत के टॉप 5 EV ब्रांड्स में से हैं. हमारी कोशिश रहेगी कि इसमें हम लीडिंग कंपनी के तौर पर आएं.

साल के अंत में आएगा नया मॉडल

इस समय सिट्रोन की इंडियन मार्केट में C3 हैचबैक मौजूद है, जो कि पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ मार्केट में मिल रही है. पिछले साल कंपनी ने SUV C3 एयरक्रॉस भी लॉन्च की थी. अब कंपनी इस साल के अंत में अपने चौथे मॉडल को भारत में लॉन्च करने वाली है.

ये भी पढ़ें

Nissan और Honda आएंगे साथ, मिलकर बनाएंगे इलेक्ट्रिक कार, चाइनीज ब्रैंड को देंगे सीधी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget