एक्सप्लोरर

Car Tips for Diwali: दीवाली में न पहुंचे आपकी गाड़ी को नुकसान, इसलिए अपनाएं ये 7 जरूरी टिप्स 

कार के टायरों में पर्याप्त हवा रखें, साथ ही उसकी बैटरी को भी चार्ज रखें. दिवाली के दौरान कार के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. गाड़ी के आसपास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें.

Car Care Tips: दीवाली भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है. इस दौरान हर तरफ जोरदार आतिशबाजी का माहौल देखने को मिलता है. लेकिन कई बार ये आतिशबाजी बड़े नुकसान का कारण भी बन सकती है. क्योंकि इन पटाखों की चिंगारी से आपकी गाड़ी में आग भी लग सकती है या पेंट खराब हो सकता है. ऐसे में कुछ सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है जिससे आपकी पसंदीदा गाड़ी को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

दिवाली के दौरान कार को आग से बचाने के 7 टिप्स

कार को गैराज में पार्क करें

दिवाली के मौके पर कार को गैराज में पार्क करना सबसे सुरक्षित उपाय है. इससे पटाखों की चिंगारी गाड़ी तक नहीं पहुंच पाएगी. यदि आपके पास कोई गैराज नहीं है तो कार को किसी बंद या छत वाली जगह पर पार्क करें.

कार की रेगुलर जांच कराएं

कार की नियमित जांच कराना, उसे आग लगने से बचाने में महत्वपूर्ण काम हो सकता है.कार के इंजन, फ्यूल टैंक और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच जरूर करवाएं, क्योंकि इन हिस्सों में लीकेज आग लगने का कारण हो सकता है. यदि कोई खराबी या लीकेज हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं.

कार के पास न करें आतिशबाजी

गाड़ी के पास किसी तरह की आतिशबाजी न करें. इससे पटाखों की चिंगारी कार तक पहुंच सकती है और आग लग सकती है. 

आग लगने पर रहें सावधान 

अगर कार में आग लग जाए तो घबराएं नहीं. आग बुझाने के लिए तुरंत अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें. यदि आपके पास अग्निशामक यंत्र नहीं है, तो आस-पास के लोगों की मदद लें. आग बुझने के बाद गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें.

आग बुझाने का तैयार रखें प्रबंध

अगर कार में आग लग जाए तो तुरंत आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल करें. इस त्योहार के दौरान कार में अग्निशामक यंत्र रखना और घर में आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था रखना जरूरी है. 

कार में फ्यूल लीक को रोकें

कार में फ्यूल लीक होने से आग लगने का खतरा बहुत बढ़ जाता है, इसलिए गाड़ी में होने वाले फ्यूल लीकेज पर ध्यान दें. अगर आपको किसी भी तरह का लीकेज दिखे तो उसे तुरंत ठीक करवा लें.

करें अन्य उपाय

कार के टायरों में पर्याप्त हवा रखें, साथ ही उसकी बैटरी को भी चार्ज रखें. दिवाली के दौरान कार के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. गाड़ी के आसपास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें.

यह भी पढ़ें :- भारत में बंद हुई वॉल्वो XC40 पेट्रोल की बिक्री, अब केवल इसका इलेक्ट्रिक मॉडल है मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget