एक्सप्लोरर

Skoda की शानदार एसयूवी Kushaq से मार्च में उठेगा पर्दा, Hyundai Creta से है मुकाबला

Skoda मार्च में अपनी अपकमिंग एसयूवी Kushaq से पर्दा उठाएगी. इस कार को MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इस कार को कई बार टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट किया गया है. इस साल जून-जुलाई तक ये कार लॉन्च हो सकती है.

साल 2021 से शुरु होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली है. इन दिनों भारतीय कार बाज़ार में एक से एक शानदरा कार लॉन्च हो रही हैं. जल्द ही स्कोडा अपनी अपकमिंग एसयूवी KUSHAQ को अनवील करेगी. मार्च में इस कार से पर्दा उठेगा.

स्कोडा के सेल्स, सर्विस एंड मार्केटिंग निदेशक जैक हॉलिस ने एक ट्वीट किया है जिसमें इस एसयूवी को मार्च के आखिर तक पेश किए जाने का जिक्र किया है. आपको बता दें इससे पहले Kushaq का टीजर भी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किया गया था. कंपनी शानदार फीचर्स के साथ Kushaq को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है.

SKODA KUSHAQ के फीचर्स- इस एसयूवी कार को MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जो कंपनी के 2.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है. कंपनी अपकमिंग एसयूवी KUSHAQ की लगातार टेस्टिंग कर रही है जिससे ग्राहकों को कार चलाते वक्त कोई परेशानी न हो और एक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल सके. बात करें इस कार के एक्सटीरियर की तो इसमें बटरफ्लाई शेप वाली ग्रिल, एलईडी हेडलैंप यूनिट, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, हैलोजन फॉग लाइट्स, स्किड प्लेट और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स हो सकते हैं. केबिन में ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर कवर्ड 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

कंपनी इसमें दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दे सकती है. जिसमें पहला 1.0 लीटर 3-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन होगा जो 108 पीएस की पावर और 175 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा. कार में दूसरा इंजन 1.5-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो 150 बीएचपी पॉवर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा. आपको 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ये कार मिलेगी.

अगर आप इस दमदार एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें साल के मिड यानि जून-जुलाई में ये कार लॉन्च हो सकती है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एसयूवी में फ्रंट वेन्टिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार फीचर्स, एयर प्यूरीफायर और हिंदी/इंग्लिश वॉयस कमांड जैसे अपडेटेड फीचर्स भी देगी.

मार्केट में कई शानदार एसयूवी SKODA KUSHAQ को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. जिसमें Hyundai Creta, Renault Duster, Kia Seltos, Maruti Suzuki S-Cross, और Nissan Kicks जैसी कार शामिल हैं. बात करें किया सेल्टॉस के फीचर्स की तो इस कार में आपको 1 डीजल इंजन और 2 पेट्रोल का ऑप्शन मिलता है. जिसमें डीजल इंजन 1493 CC और पेट्रोल इंजन 1497 CC और 1353 CC का है. सेल्टॉस आपको मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में मिलती है. आपको किया सेल्टॉस करीब 16.1 से 20.8 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है. ये शानदार 5 सीटर एसयूवी कार है मार्केट में इस कार की काफी डिमांड है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget