एक्सप्लोरर

महंगी होने के साथ ही किफायती भी हुई Skoda Kylaq, जानिए किन वैरिएंट्स की बदली कीमत?

Skoda Kylaq Prices Revised: स्कोडा ने काइलैक की कीमतों में रणनीतिक रूप से बदलाव किए हैं. जहां एंट्री और मिड वेरिएंट्स थोड़े महंगे हो गए हैं, वहीं टॉप-एंड ट्रिम्स की कीमत घटाई गई है.

Skoda Kylaq को भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के वक्त एक इंट्रोडक्टरी प्राइस टैग के साथ पेश किया था, जिससे शुरुआती ग्राहकों को आकर्षित किया गया, लेकिन अब स्कोडा ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी काइलैक की कीमतों में बदलाव किया है. दरअसल, इंट्रोडक्टरी पीरियड खत्म होने के बाद कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों की समीक्षा करते हुए नई कीमतें लागू की है, जिससे कुछ वेरिएंट की कीमत बढ़ी है. इसके अलावा टॉप वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है.

Skoda Kylaq की नई शुरुआती कीमत अब 8.2 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 7.89 लाख रुपये थी. यानी कि एंट्री-लेवल वेरिएंट पर 31,000 की बढ़ोतरी देखने को मिली है

सिग्नेचर वेरिएंट्स में बढ़ोतरी

Skoda के सिग्नेचर वेरिएंट्स की कीमत में भी 36,000 तक की बढ़ोतरी की गई है. पहले जो वेरिएंट 10.59 लाख रुपये में उपलब्ध था, अब वह 10.95 लाख रुपये में मिलेगा. यह उन ग्राहकों के लिए थोड़ा झटका हो सकता है जो मिड-लेवल वेरिएंट को प्राथमिकता देते हैं.

टॉप-एंड ट्रिम्स हुए सस्ते

जहां एक ओर एंट्री और मिड वेरिएंट महंगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर टॉप-एंड ट्रिम्स जैसे प्रेस्टीज और प्रेस्टीज AT वर्जन की कीमतों में 40,000 रुपये से अधिक की कटौती की गई है. अब इन वेरिएंट्स की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

हर महीने 5,000+ यूनिट्स बिक्री 

काइलैक Skoda इंडिया के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई है. यह ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है और इसकी मासिक बिक्री 5,000 यूनिट से ज्यादा है. मूल्य संशोधन के बाद उम्मीद है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा, खासतौर पर टॉप वेरिएंट्स की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ सकता है.

इंजन और फीचर्स 

Skoda Kylak को भारत में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें पावर्ड सीट्स दी गई हैं जो ड्राइविंग को अधिक आरामदायक बनाती हैं, वहीं एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम से मनोरंजन और कनेक्टिविटी का बेहतरीन अनुभव मिलता है. सुरक्षा के लिहाज से यह कार 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स के साथ आती है. इसके अलावा इसमें क्रूज़ कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इसे बाकी सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक मजबूत और प्रीमियम विकल्प बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:-

अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड ऑप्शन में आएगी Jeep Compass, भर-भरकर मिलेंगे फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget