एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda SUV: टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा की नींद उड़ा देगी स्कोडा की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी, ये है कंपनी की प्लानिंग

इस नई एसयूवी में 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कुशाक में भी मिलता है. स्कोडा का कहना है कि इस नई एसयूवी में इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा फीचर्स शामिल होंगे.

New Skoda Compact SUV: स्कोडा इंडिया ने घोषणा की है कि वह 2025 में अपना नया प्रोडक्ट ला रही है और यह एक नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसे कंपनी के पोर्टफोलियो में कुशाक के नीचे रखा जाएगा. यह भारत में उपलब्ध सबसे किफायती स्कोडा कार होगी और यह दूसरी बार है जब कम्पनी एक सब 4 मीटर कार लॉन्च कर रही है, इससे पहले फैबिया हैचबैक की बाजार में बिक्री होती थी. नई एसयूवी एक सब 4 मीटर मॉडल होगी और यह एक एंट्री लेवल पेशकश होगी. इसका नाम कुशाक की तरह ‘के' और 'क्यू' जैसे अक्षरों से मिलकर बना होगा. 

कंपनी शुरू करेगी नए डीलरशिप्स 

स्कोडा इस नए मॉडल के साथ क्षमता विस्तार और ज्यादा डीलरशिप शुरू करने का भी लक्ष्य बना रही है. हालांकि, स्कोडा ने खुलासा नहीं किया है लेकिन नए मॉडल के लिए ज्यादा लोकलाइजेशन की उम्मीद की जा रही है और इसे कुशाक और स्लाविया के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है.

क्या होगा नाम?

स्कोडा, कार के नामकरण के बारे में एक सर्वे करेगी और फिलहाल Kwiq, Kymaq, Kylaq, Kariq और Kyroq में से कोई नाम चुने जाने की संभावना जताई जा रही है. यह नई सब 4 मीटर एसयूवी टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू के साथ-साथ किआ सोनेट को भी टक्कर देगी. नेक्सन एक 1.5L डीजल और एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जबकि वेन्यू में एक टर्बो पेट्रोल, एक NA पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

इंजन और कीमत

इस नई एसयूवी में 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कुशाक में भी मिलता है. स्कोडा का कहना है कि इस नई एसयूवी में इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा फीचर्स शामिल होंगे. इस नई एसयूवी को आज टीज किया गया है और इसका रंग बहुत शाइनी है. हालांकि यह कुशाक से छोटी होगी लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स कुशाक के समान हो सकते हैं. नए मॉडल के ग्रिल और हेडलैंप अलग हैं और मस्कुलर लुक भी देते हैं. इसकी कीमत 9-14 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है जो कि कुशाक से कम है.

यह भी पढ़ें -

बीवाईडी ने पेश की अपनी सील यू एसयूवी, इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ होगी उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget