एक्सप्लोरर

Simple Energy: दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-बाइक और कार लाने की तैयारी कर रही है सिंपल एनर्जी, कंपनी ने दी जानकारी

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर के 450 X से होता है. जिसमें 146 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 90 km प्रति चार्ज है.

Upcoming Simple Electric Vehicles: सिंपल एनर्जी ने हाल ही में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च किया है, इस मौके पर कंपनी ने यह खुलासा किया है कि वह दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है, जिसे अगले 18 महीनों में बाजार में लाया जाएगा. आगामी सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की तुलना में सस्ते होंगे. फिलहाल सिंपल वन की एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये के बीच है.

दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

आने वाले दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक और डे-टू-डे इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा. इनके लिए सिंपल वन वाले प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल किया जाएगा. इनकी कीमत 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच होगी. अगले 8-10 महीनों में इन मॉडलों के लॉन्चिंग की संभावना है. सिंपल एनर्जी की नई इलेक्ट्रिक बाइक एक प्रीमियम प्रोडक्ट होगी और जिसकी कीमत 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

आएगी इलेक्ट्रिक कार 

सिंपल एनर्जी 2025 तक इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में भी प्रवेश करेगी. सिंपल इलेक्ट्रिक कार, ओला की आने वाली इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को टक्कर देगी. सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने मीडिया प्रकाशन से बात करते हुए जानकारी दी कि कंपनी का लक्ष्य एक नए इलेक्ट्रिक मोटर को तकनीक विकसित करना और पावरट्रेन दक्षता को बढ़ाना है. 

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 

कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन में 5kWh लिथियम-आयन बैटरी और 8.5kW परमानेंट मैग्नेट मोटर मिलता है. जिससे चेन ड्राइव के जरिए पिछले पहियों में पॉवर मिलती है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति चार्ज 212 किमी की आईडीसी रेंज मिलने का दावा करता है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है. इसमें इको, डैश, राइड और सोनिक जैसे चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं. 

किससे होता है मुकाबला

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर के 450 X से होता है. जिसमें 146 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 90 km प्रति चार्ज है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई एक्सटर या टाटा पंच? कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां समझ लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget