एक्सप्लोरर

Simple One Electric Scooter: 23 मई को लॉन्च होगा सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर, 300 किलोमीटर की मिलेगी रेंज

Simple One Electric Scooter Rival: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस वन प्रो से होगा, जिसमें 181 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये है.

Simple One Launch: सिंपल एनर्जी ने यह जानकारी दी है कि वह अपने सिंपल वन इलेक्ट्रिक को 23 मई 2023 को लॉन्च करेगी, यह इवेंट बैंगलोर में होगा. कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा कि कंपनी पिछले दो सालों से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है. उन्होंने बताया कि ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स (एआईएस) 156 एमेंडमेंट 3 का पालन करने वाला सिंपल एनर्जी पहला ओईएम है जो बैटरी में अधिक सुरक्षा प्रदान करता है. इस ई-स्कूटर के बेहतरीन लुक और मजबूत पावरट्रेन और बैटरी सिस्टम के साथ आने का दावा किया जा रहा है. 

पावरट्रेन और रेंज

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 4.8kWh एक रिमूवेबल बैटरी पैक को 8.5kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह मोटर 72Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 300 km प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम होगा. साथ ही इसमें अब तक का सबसे सुरक्षित बैटरी सिस्टम मिलेगा. यह स्कूटर 2.85 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है. 

कलर ऑप्शंस 

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेगा. इसमें फ्लोरबोर्ड के साथ 30 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसमें नम्मा रेड, ब्रेज़ेन ब्लैक, ग्रेस व्हाइट और एज़्योर ब्लू जैसे चार कलर ऑप्शंस मिलेंगे. साथ ही इसमें मल्टीपल कंट्रोल फंक्शंस और ऐप कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा. 

कितनी होगी कीमत

2022 की शुरुआत में जब सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया था, तो इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपये और एक्स्ट्रा रेंज वेरिएंट की कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई थी. यह स्कूटर स्टैंडर्ड सिंगल बैटरी पैक के साथ आता है और ईसीओ मोड में यह एक बार चार्ज करने पर 236 किमी की रेंज देता है. हालांकि इसके नए वेरिएंट की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है. कंपनी का कहना है कि वह नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की एक सीरीज पेश करेगी, जिसके लिए वह रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर काम कर रही है. 

ओला एस वन प्रो से होगा मुकाबला

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस वन प्रो से होगा, जिसमें 181 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है. इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- होंडा शाइन 100 की डिटेल्स आईं सामने, हीरो स्पलेंडर से कम पॉवरफुल है इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम

वीडियोज

Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
Embed widget