एक्सप्लोरर

Car Buying Tips: कम कीमत में खरीदना चाहते हैं एकदम चमचमाती मनपसंद कार, तो ये है जुगाड़

अगर आप भी कम कीमत में एक बढ़िया कंडीशन वाली कार चाहते हैं तो आज हम आपको एक तरीका बताने वाले हैं जिससे एक बेहतर कार खरीद पायेंगे, पढ़ें पूरी खबर.

Second Hand Cars: अपनी गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करके पैसा इकट्ठा करते हैं. लेकिन कई बार बहुत से लोगों की ड्रीम कार उनके बजट से बाहर होती है. अगर आपकी भी ऐसी ही कोई ड्रीम कार है लेकिन आपके पास उसे खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने सपने को बहुत कम कीमत चुकाकर भी पूरा कर सकते हैं. जी हां! आपको अपनी ड्रीम कार लगभग आधे दाम पर मिल सकती है. हालांकि यह कार बिल्कुल नई नहीं होगी, लेकिन इसके बेहतरीन कंडीशन में होने की अधिक संभावना है, क्योंकि ये ज्यादा पुरानी नहीं होती हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है इन यूज्ड कारों को खरीदने का तरीका.

कैसे मिलेगी कार

दरअसल बहुत से लोग बैंक से लोन लेकर अपनी गाड़ी खरीदते हैं, लेकिन उनमें से कई लोग गाड़ी की किश्तें यानी ईएमआई को सही समय पर नहीं भर पाते हैं. ऐसी स्थिति में बैंक कुछ समय बाद उनकी गाड़ी को जप्त कर लेते हैं. लेकिन बैंक भी उस गाड़ी को अपने पास रखकर क्या करेगा, उसे तो अपने लोन की रकम वापस चाहिए. इसके लिए बैंक समय समय पर इन गाड़ियों की नीलामी कराते हैं जिससे उनका पैसा वसूल हो जाता है और गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक को भी कम कीमत में एक बढ़िया गाड़ी मिल जाती है. इन गाड़ियों की कंडीशन मार्केट में बिकने वाली अन्य सेकेंड हैंड गाड़ियों से अच्छी होने की संभावना होती है, क्योंकि अधिकतर कार लोन 5 साल के लिए होता है, यानि ये गाडियां ज्यादा पुरानी नहीं होती हैं.  

क्या है खरीदने का तरीका

इस तरह बैंक नीलामी के जरिए गाड़ी खरीदने के लिए आपको सबसे पहले www.eauctionindia.com पर विजिट करना होगा. यहां होमपेज पर ही आपको अपने शहर में बैंक के अनुसार ऑक्शन की डिटेल देखने को मिल जाएगी. यहां से अपना शहर और बैंक चुनने के बाद आपको अगले पेज पर प्रोडक्ट बाई कैटेगरी विकल्प को चुनकर अपने अनुसार विकल्प चुन लेना है, इसके बाद आपको तारीख का चयन कर लेना है, इसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट करते ही आपके सामने बैंक के पास मौजूद सभी गाड़ियों की डिटेल्स सामने आ जाएंगी, जहां आप अपनी मनपसंद कार चुन सकते हैं.

रहें सावधान

किसी भी तरह की पुरानी गाड़ी खरीदते समय हमेशा सावधान रहें, नहीं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है. इसके लिए गाड़ी खरीदने से पहले उसे किसी अच्छे मैकेनिक या ऑटो एक्सपर्ट से जरूर चेक करवाएं.

यह भी पढ़ें :- नई होंडा एलीवेट एसयूवी की डिजाइन डिटेल्स आईं सामने, सनरूफ से होगी लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget