एक्सप्लोरर

Best Selling Cars: ये हैं फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, इन मॉडल्स का रहा दबदबा

सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में एक वैन भी शामिल रही. जिसमें मारुति सुजुकी की ईको ने 11,352 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया. 

Best Selling Cars in India: लगभग सभी वाहन निर्माताओं ने फरवरी 2023 के लिए देश में अपनी बेची गई कारों की सेल्स रिपोर्ट को जारी कर दिया है. इस दौरान यात्री वाहनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली दस में से सात कारें मारुति सुजुकी की रहीं. इन कारों में बलेनो, स्विफ्ट, ऑल्टो, वैगनआर, डिजायर, इको और ब्रेजा जैसे मॉडल्स शामिल हैं. जबकि टॉप 10 में अन्य कारों में टाटा पंच, टाटा नेक्सन और हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल्स शामिल रहे. 

बढ़ रहा एसयूवी कारों का बाजार

पिछले महीने के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में चार एसयूवी रहीं, जिसके कारण अब पैसेंजर व्हीकल के बाजार में SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 42% से अधिक हो गई है. 

हैचबैक की हुई खूब बिक्री 

फरवरी में मारुति सुजुकी बलेनो 18,592 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसके बाद 18,412 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी स्विफ्ट दूसरे स्थान पर रही. तीसरे स्थान पर रही मारुति सुजुकी ऑल्टो की 18,114 यूनिट्स की बिक्री हुई, चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर की 16,889 यूनिट्स की सेल हुई. टॉप 10 में केवल एक सेडान मारुति सुजुकी डिजायर, 16,798 यूनिट्स के साथ अपनी जगह बनाने में कामयाब रही.  

इन एसयूवी कारों की हुई बिक्री

टॉप 10 की लिस्ट में एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, टाटा पंच और हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए मारुति सुजुकी ब्रेज़ा सबसे आगे रही, जिसकी 15,787 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके बाद टाटा नेक्सन की 13,914 यूनिट्स, टाटा पंच की 11,169 यूनिट्स और हुंडई क्रेटा की 10,421 यूनिट्स की बिक्री हुई. 

एक वैन भी रही शामिल

सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में एक वैन भी शामिल रही. जिसमें मारुति सुजुकी की ईको ने 11,352 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया. 

ये हैं फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

मारुति सुजुकी बलेनो 18,592 यूनिट के साथ पहले स्थान पर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट 18,412 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर, मारुति सुजुकी ऑल्टो 18,114 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर, मारुति सुजुकी वैगनआर 16,889 यूनिट के साथ चौथे नंबर पर, मारुति सुजुकी डिजायर 16,798 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर, मारुति सुजुकी ब्रेजा 15,787 यूनिट के साथ छठवें स्थान पर, टाटा नेक्सॉन 13,914 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर, मारुति सुजुकी ईको 11,352 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर, टाटा पंच 11,169 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर और  हुंडई क्रेटा 10,421 यूनिट के साथ 10वें स्थान पर रही.

यह भी पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 बाइक, देखें खासियत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget