एक्सप्लोरर

Car Comparison: देखिए एमजी कॉमेट और मारुति स्विफ्ट का कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

हाल ही में एमजी मोटर्स ने अपनी दूसरी और देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को लॉन्च किया है, आज हम मारुति स्विफ्ट और कॉमेट की तुलना करने वाले हैं कि आखिर इन दोनों में किसे खरीदना सही होगा.

MG Comet vs Maruti Suzuki Swift: एमजी मोटर्स ने हाल ही में भारत में सबसे सस्ती EV को 7.89 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, जो कि अब तक कि सबसे किफायती ईवी, टाटा टियागो ईवी की कीमत से कम है. आज हम आपको इस प्राइस रेंज में सबसे ज़्यादा बिकने वाले आईसीई मॉडल मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ इसकी तुलना करके बताने वाले हैं.  

एमजी कॉमेट ईवी vs मारुति सुजुकी स्विफ्ट: पावरट्रेन 

एमजी कॉमेट में 17.3kWh की बैटरी को सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. यह मोटर 42bhp की पॉवर और 110Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसकी बैटरी वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस IP67-रेटेड है. इसमें 230km की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलने का दावा किया गया है. इसमें 3 ड्राइव मोड मिलते हैं और इसकी बैटरी को चार्ज करने में 7 घंटे से अधिक समय लगता है. 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एक 1197cc पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87bhp की पॉवर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें एमजी कॉमेट से अधिक पॉवर मिलता है.  

एमजी कॉमेट ईवी vs मारुति सुजुकी स्विफ्ट: फीचर्स

एमजी कॉमेट ईवी में 10.25 इंच की ड्यूल स्क्रीन मिलती है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. इसमें  वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ की-लेस एंट्री, फ्रंट पैसेंजर सीट वन-टच टम्बल एंड फोल्ड, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एक रिवर्स कैमरा भी मिलता है.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रिमोट कीलेस एंट्री सिस्टम के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.  

एमजी कॉमेट ईवी vs मारुति सुजुकी स्विफ्ट: प्राइस

मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके टॉप मॉडल के लिए 9.03 लाख की एक्स-शोरूम कीमत तक जाती है. यह कार पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट में करीब 22 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. वहीं, एमजी कॉमेट की शुरुआती कीमत 7.89 लाख रूपये है. इसे प्रति 1000 किमी चलाने का खर्च मात्र 519 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- माइलेज के मामले में, मारुति की इस कार के आगे अच्छी-अच्छी गाड़ियां भरती हैं पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget