एक्सप्लोरर

2023 Hyundai Verna: मात्र 2.01 लाख रुपये में घर ला सकते हैं नई वाली हुंडई वरना, जानें फाइनेंस और ईएमआई की पूरी डिटेल

इस कार का बाजार में होंडा सिटी फेसलिफ्ट से मुकाबला होता है, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है. इस कार में ADAS सहित हाइब्रिड पावरट्रेन उपलब्ध है.

New Hyundai Verna on Finance: हुंडई मोटर इंडिया हाल ही में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन वरना सेडान को लॉन्च किया है. जिससे कंपनी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. यह नया मॉडल कई नई तकनीकों, नए पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन, सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस, और अपने डिजाइन के कारण सेगमेंट में मौजूद अन्य कारों से बहुत आगे है. ऐसे में यदि आप भी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं इस कार के लिए डाउन पेमेंट, फाइनेंस और ईएमआई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां. 

क्या है पूरा गणित 

यदि आप इस कार को 10% डाउन पेमेंट करके खरीदते हैं, तो इसके अनुमानित 10% की बैंक ब्याज दर के साथ सामान्य रूप से लोन चुकाने की अवधि को 5 साल के लिए चुनते हैं तो इस प्लान के हिसाब से हम आपको पूरा गणित समझाने जा रहे हैं. हालांकि आप अपने अनुसार लोन अमाउंट, डाउन पेमेंट और बैंक को चुन सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग बैंक की ब्याज दर अलग हो सकती है और डाउन पेमेंट व लोन अवधि का असर आपके ईएमआई पर भी पड़ता है. 

कितनी है कीमत 

नई हुंडई वरना के बेस वेरिएंट EX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट SX की एक्स शोरूम कीमत 17.38 लाख रुपये है, जो कि टर्बो डीसीटी मॉडल है. हालांकि इस सेडान की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत फिलहाल 12.35 लाख रुपये से 20.06 लाख रुपये के बीच है.

कितनी होगी ईएमआई

यदि हम मान लें कि आप वरना के टॉप-एंड वेरिएंट SX (O) टर्बो DCT को अपने लिए चुनते हैं, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.38 लाख रुपये है, तो इसकी दिल्ली में ऑन रोड कीमत 20.06 लाख रुपये होती है. अब आप यदि इस कीमत का 10% डाउन पेमेंट करते हैं तो इस हिसाब से आपको 2.01 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में चुकाने होंगे. अब आपको बाकी 18.05 लाख रुपये का लोन लेना होगा, जिसके लिए यदि 5 साल की अवधि चुनते हैं तो इस हिसाब से आपको अगले 60 महीनों तक हर महीने ईएमआई के रूप में 38,354 रुपये का भुगतान करना होगा. यानि 5 साल में आपको इस कार के लिए 23.01 लाख रुपये चुकाने होंगे.

होंडा सिटी फेसलिफ्ट से होता है मुकाबला

इस कार का बाजार में होंडा सिटी फेसलिफ्ट से मुकाबला होता है, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है. इस कार में ADAS सहित हाइब्रिड पावरट्रेन उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- शोरूम पहुंचने लगी ब्लैक एडिशन मारुति ब्रेजा, जानिए कैसा है लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget