एक्सप्लोरर

Harley Davidson X440: जानिए कब शुरू होगी हार्ले डेविडसन एक्स 440 और ट्रायंफ स्पीड 400 बाइक की डिलीवरी

ट्रायम्फ स्पीड 400 के लिए, बुकिंग राशि को हाल ही में 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. इस बाइक शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 2.23 लाख रुपये है.

Harley Davidson X440 Delivery: हाल ही में भारत में दो नए मॉडल्स की मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में इंट्री हुई है, जिसमें ट्रायम्फ स्पीड 400 और हार्ले-डेविडसन X440 शामिल हैं. दोनों ही बाजार में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों ही बाइक को बाजार में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए बनाया गया है. हार्ले डेविडसन एक्स 440 को डेनिम, विविड और एस जैसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जो कि हार्ले-डेविडसन का सबसे किफायती मॉडल है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये से 2.69 लाख रुपये के बीच है.

कब शुरू होगी डिलीवरी

हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारत में हाल ही लॉन्च हुई हार्ले-डेविडसन की बाइक की अधिक डिमांड के कारण 3 अगस्त 2023 से ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी जाएगी. अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए, कंपनी ने राजस्थान के नीमराना में अपने 'गार्डन फैक्ट्री' में उत्पादन को बढ़ा दिया है. दोबारा बुकिंग शुरू होने पर इस नई बाइक की कीमत भी बढ़ने के आसार हैं. ग्राहक, 1 सितंबर से इस बाइक की टेस्ट राइड कर सकते हैं, इसकी डिलीवरी अक्टूबर में शुरू होगी. 

कैसी है बाइक?

हार्ले-डेविडसन X440 में एक 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 6,000rpm पर 27bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 4,000rpm पर 38Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 170 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एमआरएफ जैपर हाइक टायर मिलते हैं. इसमें आगे की तरफ 43 mm यूएसडी फोर्क और पीछे की तरफ एक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. 

ट्रायम्फ स्पीड 400

ट्रायम्फ स्पीड 400 के लिए, बुकिंग राशि को हाल ही में 2,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. इस बाइक शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 2.23 लाख रुपये है. जल्द ही ये बाइक डीलरशिप पर बिक्री के लिए मौजूद होगी. कंपनी अक्टूबर में ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स को लॉन्च करेगी, जिसमें एक 398 सीसी का स्पीड 400 के समान इंजन मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- ओला ने अपने एस1 एयर स्कूटर के लिए बढ़ाया 1.1 लाख रुपये का प्राइस ऑफर्स, 15 अगस्त तक रहेगी वैधता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget