एक्सप्लोरर

BYD Seal Sedan: 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगी बीवाईडी सील सेडान, जानिए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स 

BYD सील की एक्स शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. डीलरों ने खुलासा किया है कि सील ईवी की डिलीवरी 5 मार्च को कीमतों की घोषणा के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी.

BYD Seal Launch Timeline: BYD ऑटो, अपने तीसरे मॉडल सील ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान के लॉन्च के साथ भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है. सील ईवी 5 मार्च को लॉन्च के साथ BYD की भारत लाइन-अप में Atto 3 SUV और e6 MPV के बाद तीसरी कार होगी. डीलरों ने पहले ही अनौपचारिक रूप से इस मॉडल के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. सील को हाल ही में चेन्नई के बाहरी इलाके में भी टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. 

पावरट्रेन 

सील इलेक्ट्रिक सेडान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें 500 किमी सीएलटीसी रेंज के साथ एक 61.4kWh यूनिट, और 700 किमी की रेंज वाली 82.5kWh बैटरी पैक शामिल है. भारत में बड़ा बैटरी पैक मिलने की मिलने की उम्मीद है. बैटरी पैक में BYD की पेटेंटेड 'ब्लेड बैटरी' तकनीक शामिल है और इसे 150kW के फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगे, जो संयुक्त रूप से 530hp पॉवर और 670Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं. BYD ने AWD सील के लिए 3.8 सेकंड में 0-100kph की स्पीड और 180kph की टॉप स्पीड मिलने का दावा किया है. इस कार का वजन लगभग 2.2 टन है.

डाइमेंशन

यह कार 4,800 मिमी लंबी, 1,875 मिमी चौड़ी और 1,460 मिमी ऊंची है. 2,920 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ, लो-स्लंग सेडान में 400-लीटर बूट और 53-लीटर फ्रंक है. सील में BYD की "ओसियन एस्थेटिक्स" डिज़ाइन लैंग्वेज है और इसका नाम ओसियन-थीम पर बेस्ड है. इसकी कूप जैसी ऑल-ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, चार बूमरैंग-आकार के एलईडी डीआरएल, स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन और पीछे की तरफ एक फुल-वाइड एलईडी लाइट काफी आकर्षक है. 

BYD सील प्राइस और राइवल

BYD सील की एक्स शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. डीलरों ने खुलासा किया है कि सील ईवी की डिलीवरी 5 मार्च को कीमतों की घोषणा के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी. हालांकि सील का कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन कीमत के हिसाब से हुंडई आयोनिक 5 एसयूवी और किआ की ईवी 6 क्रॉसओवर से इसका मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें -

स्कोडा ने लॉन्च किया स्लाविया का नया स्टाइल लिमिटेड एडिशन, केवल 500 यूनिट्स होंगी उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget