एक्सप्लोरर

चीन में टेस्ला को एक और झटका, क्रूज कंट्रोल में शिकायत के बाद मिला कारों को वापस बुलाने का निर्देश

चीन के बाजार नियामक (SAMR) ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को बड़ा झटका दिया है. SAMR ने टेस्ला की कारों के क्रूज कंट्रोल सिस्टम में शिकायत के बाद उसे अपनी 2,85,000 इलेक्ट्रिक कारों को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है. नोटिस के अनुसार इस खराबी से गाड़ी की स्पीड अचानक बढ़ सकती है और कार में बैठे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी टेस्ला को चीन के बाजार नियामक (SAMR) ने अपनी 2,85,000 इलेक्ट्रिक कारों को बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया है. इसकी जांच में कुछ कारों में क्रूज कंट्रोल सिस्टम में शिकायत आ रही थी जिसके बाद इसे ठीक करने के लिए कंपनी को बाजार से सभी गाड़ियों को वापस मंगाने के लिए कहा गया है. जांच में पता चला हैं कि इन कारों का क्रूज कंट्रोल अचानक एक्टिवेट हो सकता है, जिससे वाहन रफ्तार पकड़ सकता है. 

चीन के बाजार नियामक (SAMR) ने अपने नोटिस में कहा कि इन वाहनों में 2,11,256 सेडान और 38,599 वाई क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन शामिल हैं. इन सभी का उत्पादन चीन में ही हुआ है. इसके अलावा इनमें 35,665 Model 3 वाहन भी शामिल हैं जिनका आयात किया गया है. 

आज से शुरू हुई गाड़ियों को वापस बुलाने की प्रक्रिया 

SAMR के नोटिस के अनुसार, "जिन ग्राहकों की गाड़ियों में ये परेशानी होगी टेस्ला कंपनी उन सभी से संपर्क करेगी और उनकी गाड़ी के सॉफ़्टवेयर को बिना किसी चार्ज के अपग्रेड करेगी. हमारे पास मार्केट से इन गाड़ियों को वापिस बुलाने का प्लान जमा किया गया था और आज से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है."

SAMR ने अपने नोटिस में कहा, "क्रूज कंट्रोल सिस्टम में इस खराबी से टेस्ला की कारों का क्रूज कंट्रोल फंक्शन गलती से भी एक्टीवेट हो सकता है. इस से गाड़ी की स्पीड अचानक बढ़ सकती है और इस से कार में बैठे लोगों की सुरक्षा का खतरा भी पड़ सकता है." 

टेस्ला के शेयर 8 प्रतिशत गिरे 

टेस्ला के लिए ये नया आदेश बहुत बड़ा झटका है. चीन में कंपनी को लगातार कठोर नियमों का सामना करना पड़ रहा है. इस खबर के बाहर आने के बाद शुक्रवार को टेस्ला के शेयर में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

बता दें कि टेस्ला की कारों में क्रूज कंट्रोल फंक्शन आसपास के ट्रैफ़िक के अनुसार आपकी कार की स्पीड को बनाए रखता है. कंपनी की वेबसाइट कि अनुसार ये उसके ऑटो पायलट ड्राइविंग फंक्शन का अहम हिस्सा है. 

यह भी पढ़ें 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो

Puducherry Cabinet: पुडुचेरी में कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, 41 साल बाद राज्य को मिलेगी महिला मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget