एक्सप्लोरर

कोहरे में कार चलाने में नहीं आयेगी कोई परेशानी, फॉग में ड्राइव करने के लिये जरूरी सेफ्टी टिप्स

सर्दी में कार चलाने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है फॉग के टाइम. तेज धुंध की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता और इसकी वजह से कई बार बड़े एक्सीडेंट्स भी हो जाते हैं. फॉग में ड्राइव करते वक्त अगर कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो सर्दी में मुसीबत से बचे रहेंगे.

सर्दी में कार चलाते वक्त कोहरा काफी परेशानी देता है. कई बार जो लोग नई –नई ड्राइविंग सीखते हैं उनको तो समझ ही नहीं आता कि घने कोहरे में गाड़ी कैसे चलाये. आज हम आपको बतायेंगे कुछ काम की टिप्स जिनकी मदद से आप फॉग में भी आसानी से ड्राइव कर सकते हैं.

1-कार को थोड़ी देर ऑन रखें

सर्दी में सबसे जरूरी है अपनी कार को कुछ दे के लिये स्टार्ट करके छोड़ दें.  खासकर डीज़ल की कार को चलाने से पहले उसका इंजन थोड़ा गर्म करना चाहिये. ये सर्दी में कार के लिये बेसिक रूल है ताकि इंजन पर ज्यादा प्रेशर ना रहे और आपकी कार सही से हीट अप हो जाये

2-कार की बैटरी सही हो

सर्दी के मौसम में अगर कार को सही रखना है तो उसकी बैटरी को फिट रखें. कार की बैटरी हमेशा चार्ज रहनी चाहिये. जो लोग कार को कई दिन तक नहीं चलाते वो 3-4 दिन में अपनी कार को थोड़ा थोड़ा चलाते रहें. ऐसा करने से कार की बैटरी चार्ज रहती है

3-डीफॉगर यूज करें

अगर बाहर फॉग ज्यादा है और आपकी कार में डीफॉगर का फीचर है तो उसे जरूर यूज करें. वैसे नई कारों में ये फीचर होता है. कई बार रियर ग्लास पर काफी मॉइश्चर आ जाता है ऐसे में डीफॉगर से वो साफ हो जाता है

4-इमरजेंसी इंडिकेटर की जगह हेडलाइट

कई लोग सर्दी में फॉग होने पर इमरजेंसी इंडीकेटर यूज करते हैं ताकि ब्लिंक लाइट फॉग में दिखे और आप किसी एक्सीडेंट से बचे रहें. लेकिन हर वक्त इमरजेंसी इंडिकेटर के इस्तेमाल से बचें और हेडलाइट यूज करें, क्योंकि टर्न लेते वक्त आपने अगर इंडिकेटर ऑन नहीं किया तो कार का एक्सीडेंट हो सकता है.

5-वाइपर हों एकदम सही

अगर कार के वाइपर घिस गये हैं या उनकी रबड़ खराब हो रही है तो उसे बदलवा लें. सर्दी में विंडशील्ड पर फॉग जमा हो जाता है या ओस रहती है तो क्लीन करने के लिये सही वाइपर का होना जरूरी है.

6-फॉग लैंप को फिट रखें

सर्दी में जब फॉग रहता है तो आपके फॉग लैंप का फिट होना जरूरी है. सर्दी शुरु होने से पहले ही फॉग लाइट सही करा. क्योंकि फॉग लाइट ऑन करने से आपको फॉग में ड्राइविंग करने में आसानी रहेगी

7-एंटी फॉगिंग एलिमेंट यूज करें

सर्दी के दिनों में कार के अंदर भी फॉग आ जाता है ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप एंटी फॉगिंग स्प्रे यूज कर सकते हैं. इसके अलावा मार्केट में भी सिलिका जेल जैसे प्रोडक्ट मिल जाते हैं जिनसे कार के अंदर की फॉग दूर हो सकती है.

8-एसी का इस्तेमाल

फॉग की वजह से विंडशील्ड पर पानी सा जमा हो जाता है. ऐसे में यदि कार के बाहर का टेम्प्रेचर कम है तो आप एसी ऑन करके भी वो विंडशील्ड पर जमा पानी हटा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget