एक्सप्लोरर

Safest SUVs: ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित एसयूवी कारें, ग्लोबल NCAP से मिली है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Mahindra की XUV 700 को ग्लोबल एनसीएपी की क्रैश टेस्टिंग में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है.

Safe SUV Cars: इस समय देश में नई गाडी खरीदने वाले लोग उसके सुरक्षा फीचर्स के बारे में बहुत जागरूक हो गए हैं. वहीं सरकार भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. इसके अलावा, ग्लोबल एनसीएपी के 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' अभियान ने भी लोगों को गाड़ियों में सुरक्षा के प्रति काफी प्रेरित किया है. ऐसे में यदि आप भी एक नई एसयूवी कार खरीदने वाले हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे मॉडल्स के बारे में जिन्हें ग्लोबल NCAP ने 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग प्रदान की है. 

स्कोडा कुशाक/ फॉक्सवैगन टाइगुन

फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक में ग्लोबल एनसीएपी की क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (29.64/34) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (42/49) स्कोर के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है. इन दोनों एसयूवी कारों के बॉडीशेल को बहुत मजबूत पाया गया. साथ ही इनमें डुअल एयरबैग, ESC, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम जैसे ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन

महिंद्रा की नई एसयूवी स्कॉर्पियो-एन ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 29.25/34 स्कोर के साथ 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 28.93/49 स्कोर के साथ 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इस कार को बॉडीशेल इंटीग्रिटी को स्टेबल रेटिंग दी गई थी, जो इसे सबसे सुरक्षित बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी बनाता है. साथ ही इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 4 डिस्क ब्रेक, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड एसिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. 
 
टाटा पंच

टाटा पंच ने ग्लोबल NCAP की क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 17 में से 16.45 अंक के साथ 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 40.89 स्कोर के साथ 4 स्टार रेटिंग हासिल की है. टाटा पंच में डुअल फ्रंटल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक स्वे कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर-व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

महिंद्रा एक्सयूवी300

XUV300 भारत की सबसे सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए ग्लोबल एनसीएपी ने 4 स्टार रेटिंग दी है. साथ ही इसमें 7 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, 4 डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट सहित कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं. 

महिंद्रा एक्सयूवी700

Mahindra की XUV 700 को ग्लोबल एनसीएपी की क्रैश टेस्टिंग में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए (16.03/17) स्कोर के साथ 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए (41.66/49) के साथ 3 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. इसका बॉडीशेल और फुटवेल बेहद मजबूत पाया गया. साथ ही इस कार में डुअल फ्रंटल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, 7 एयरबैग, ESP, 360-डिग्री कैमरा, लेन-कीपिंग असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- इस महीने मारूति अपनी इन कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, कर सकते हैं तगड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget