एक्सप्लोरर

Royal Enfield ने इस बाइक की बिक्री और डिलीवरी पर फिलहाल लगाई रोक,जानिए क्या है कारण

Royal Enfield Pauses Booking: जनवरी 2025 में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की ये बाइक तेजी से पॉपुलर हो रही थ, लेकिन अब कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग और बिक्री को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है.

Royal Enfield Scram 440 Bike: रॉयल एनफील्ड Scram 440 बाइक को लेकर ग्राहकों के लिए चिंता की खबर है. कंपनी ने इस मॉडल की बुकिंग और बिक्री फिलहाल अस्थाई रूप से रोक दी है. दरअसल, कंपनी को कई यूजर्स की ओर से शिकायत की गई थी कि बाइक कुछ समय तक चलने के बाद दोबारा स्टार्ट नहीं होती.

Scram 440 को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था और यह Scram 411 का अपडेटेड वर्जन है. इसका सीधा मुकाबला Harley Davidson X440 और Triumph Scrambler 400X जैसी बाइक्स से है. माना जा रहा है कि कंपनी इस तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए जल्द रिकॉल की घोषणा कर सकती है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह समस्या Scram 440 की सभी यूनिट्स में नहीं है, बल्कि लगभग 2% यूनिट्स ही इससे प्रभावित हैं. फिर भी, ग्राहक अनुभव को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसके अस्थाई रूप से बिक्री को रोक दिया है.

वुड्रफ चाबी और मैग्नेटो से जुड़ी समस्या

सूत्रों के अनुसार, यह इंजन फेलियर मैग्नेटो के अंदर स्थित वुड्रफ चाबी (Woodruff Key) से संबंधित है. यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कंपोनेंट है, जो इंजन के रोटेशन मैकेनिज्म में मदद करता है. अगर यह चाबी सही तरीके से काम न करे, तो इंजन क्रैंक करने के बाद भी स्टार्ट नहीं होगा. यह दिक्कत खासतौर पर उन परिस्थितियों में सामने आई है जब बाइक को कुछ समय के लिए बंद करके फिर से स्टार्ट करने की कोशिश की गई.

कस्टमर केयर और रिप्लेसमेंट प्रक्रिया

रॉयल एनफील्ड इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक संभावित रिकॉल (Recall) की प्रक्रिया पर भी विचार कर रही है. साथ ही, प्रभावित यूनिट्स के ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें सर्विस सेंटर में बुलाकर फ्री रिपेयर का ऑफर दिया जा रहा है. बाइक के साइड कवर और मैग्नेटो कवर को खोलकर वुड्रफ कुंजी को बदलने की प्रक्रिया में लगभग 1-2 घंटे का समय लग सकता है. कंपनी ने जरूरी स्पेयर पार्ट्स पहले ही डीलरशिप पर भेज दिए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में कोई देरी न हो.

इंजन और फीचर्स

Royal Enfield Scram 440 एक रिफाइंड 440cc LS इंजन के साथ आती है, जो दमदार लो-एंड टॉर्क देने में सक्षम है. Scram 411 की तुलना में इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो हाईवे क्रूज़िंग के लिए इसे और बेहतर बनाता है. बाइक के डिजाइन में राउंड हेडलैंप, रेट्रो स्टाइल रियरव्यू मिरर, वायर-स्पोक व्हील्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट शामिल हैं, जो इसे एडवेंचर फ्रेंडली लुक देते हैं. Scram 440 को ट्रेल ग्रीन, ट्रेल ब्लू, फोर्स टील, फोर्स ग्रे और फोर्स ब्लू जैसे वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.08 लाख है, जिससे यह हार्ले डेविडसन X440 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X जैसी बाइक्स को सीधा टक्कर देती है.

ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज और 6 एयरबैग वाली इस SUV पर मिल रहा 87 हजार का बंपर डिस्काउंट,जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget