एक्सप्लोरर

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने अपने हिमालयन मॉडल को किया रिकॉल, ब्रेक में आई खराबी

पहली बार नहीं है जब हिमालय को ब्रेकिंग सिस्टम में समस्या के कारण रिकॉल किया गया हो, इससे पहले भी 2020 में कंपनी ने इसी समस्या के कारण 650 ट्विन्स और हिमालयन की 15,000 से अधिक यूनिट्स को रिकॉल किया था.

Royal Enfield Himalayan Recalled: टू व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी हिमालयन मॉडल के लगभग 5,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है. यह रिकॉल इस बाइक में कैलिपर जंग के कारण ब्रेक फ़ंक्शन में नुकसान के कारण किया है. यह पूरा मामला यूएसए का है.

ये वाहन होंगे रिकॉल 

यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के साथ हुई रॉयल एनफील्ड की एक आधिकारिक बातचीत के अनुसार, सर्दियों में सड़कों के मेंटेनेंस रेमिडी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नमक ब्रेक कैलीपर्स को खराब कर सकता है, जिससे ब्रेक फ़ंक्शन के काम करने की क्षमता में कमी आती है. इसके लिए कंपनी ने 2017 से 2021 के बीच बनी हिमालयन की 4,891 यूनिट्स के प्रभावित होने की आशंका जताई है. जिसके लिए रॉयल एनफील्ड ने खुद ही इन यूनिट्स को रिकॉल करने की घोषणा की है, जिसमें डीलर्स इन वाहनों के अगले और पिछले ब्रेक कैलीपर्स चेंज करेंगे. हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि 2021 के बाद बनी इस बाइक की यूनिट्स क्यों नहीं प्रभावित हैं. 

पहले भी हुआ है रिकॉल

यह पहली बार नहीं है जब हिमालय को ब्रेकिंग सिस्टम में समस्या के कारण रिकॉल किया गया हो, इससे पहले भी 2020 में कंपनी ने इसी समस्या के कारण 650 ट्विन्स और हिमालयन की 15,000 से अधिक यूनिट्स को रिकॉल किया था. हालांकि, तब यह रिकॉल यूके, यूरोप और दक्षिण कोरिया के लिए था. भारत में रोड रेमिडी के लिए नमक का उतना इस्तेमाल नहीं होता है, जिस कारण इसे भारत में रिकॉल होने की संभावना नहीं है. 

फ्री में दूर होगी समस्या 

रॉयल एनफील्ड ने ऐतिहात के तौर पर अमेरिका में मार्च 2017 से फरवरी 2021 के बीच बनी इन बाइक को रिकॉल किया है, जिनके ब्रेक कैलीपर्स को कंपनी फ्री में बदलेगी. साथ ही यूरोप, ब्रिटेन और कोरिया के बाजारों में ब्रेक कैलीपर बदलने के लिए कंपनी काम कर रही है. यह सिर्फ उन देशों के लिए है जहां सर्दियों के दौरान बर्फ को पिघलाने के लिए सड़कों पर नमक या विशेष केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें :- खरीदनी है रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियर 650, तो इतना लंबा करना पड़ेगा इतना, जानिए कितना है वेटिंग पीरियड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget