एक्सप्लोरर

Royal Enfield: नए कलर स्कीम और अलॉय व्हील के साथ आने वाली है रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का भारतीय बाजार में कावासाकी Z650 से मुकाबला होता है, जो कि एक स्ट्रीट बाइक है. यह केवल 1 वेरिएंट और 1 कलर में उपलब्ध है.

Royal Enfield Update: एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को जल्द ही ट्यूबलेस टायर और नए कलर स्कीम्स के साथ पेश कर सकती है. साथ ही इसमें अलॉय व्हील भी दिए जाएंगे. यह अपडेट नए वेरिएंट के तौर पर बाजार में आ सकता है. यह बाइक फिलहाल वायर-स्पोक व्हील मॉडल के साथ बाजार में आती है. ट्यूबलेस एलॉय व्हील्स के साथ इसका राइडिंगग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है. अपडेटेड रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी में ओबीडी2 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन मिलने की उम्मीद है. 

कब होगी लॉन्च?

नई रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को मार्च 2023 के अंत लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इस बाइक की कीमत इसके मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 12,000 रुपये अधिक हो सकती है. नई रॉयल कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की मौजूदा एक्स शोरूम कीमत 3.05 लाख रुपये है. आरई इंटरसेप्टर 650 फिलहाल में 2.9 लाख रुपये से 3.14 लाख रुपये के बीच है. बाइक में अन्य कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है.

Royal Enfield: नए कलर स्कीम और अलॉय व्हील के साथ आने वाली है रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650
Royal Enfield Continental GT 650

कैसा है इंजन?

रॉयल एनफील्ड इन दोनों मोटरसाइकिल में फिलहाल SOHC सेटअप के साथ 648cc का 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन  7,150rpm पर 47.45 PS की अधिकतम पॉवर और 5,250 rpm पर 52 Nm का टार्क प्रोड्यूस करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 वेंचुरा ब्लू, ऑरेंज क्रश, डाउनटाउन ड्रैग, कैन्यन रेड, सनसेट स्ट्रिप, बेकर एक्सप्रेस जैसे कुल 6 कलर ऑप्शंस में आती है. जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 रॉकर रेड, डक्स डीलक्स, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, ब्लैक मैजिक, मिस्टर क्लीन और वेंचुरा स्टॉर्म जैसे 6 पेंट स्कीम में आती है.

इन मॉडल्स की होने वाली है लॉन्चिंग

रॉयल एनफील्ड ने आने वाले समय में कई नए मॉडल्स को लाने की घोषणा की है. कंपनी के लाइनअप में नई पीढ़ी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, क्लासिक पर आधारित एक नई 350cc बॉबर, 5 नई 450cc बाइक और 6 नए 650cc मॉडल्स शामिल हैं. अपकमिंग 650cc रेंज में शॉटगन 650, स्क्रैम्बलर 650, हिमालयन 650, बुलेट 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 जैसे मॉडल्स शामिल हैं.

Royal Enfield: नए कलर स्कीम और अलॉय व्हील के साथ आने वाली है रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650
Royal Enfield Interceptor 650

कावासाकी Z650 से होता है मुकाबला 

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का भारतीय बाजार में कावासाकी Z650 से मुकाबला होता है, जो कि एक स्ट्रीट बाइक है. यह केवल 1 वेरिएंट और 1 कलर में उपलब्ध है. इसमें एक 649cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 67.31 bhp की पॉवर और 64 Nm का टार्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- बड़े अपडेट के साथ बाजार में आने को तैयार है नई टाटा नेक्सन, 2024 में हो सकती है लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget