एक्सप्लोरर

Tata Nexon: बड़े अपडेट के साथ बाजार में आने को तैयार है नई टाटा नेक्सन, 2024 में हो सकती है लॉन्च

टाटा नेक्सन फिलहाल देश में हुंडई क्रेटा से मुकाबला करती है. इस कार में एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.64 लाख रुपये है.

Tata Nexon Update: सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कार टाटा नेक्सन है. यह कार पहली बार साल 2017 लॉन्च हुई थी. साल 2020 में इसे आखिरी बार मिड-लाइफ अपडेट दिया गया था. अब इस कार का न्यू जेनरेशन मॉडल जल्द ही बाजार में आने वाला है. कंपनी इस कार की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है. जिसकी पहली स्पाई तस्वीरें हाल ही में कैमरे में कैद हुई हैं. हालांकि अभी इस कार के लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार 2024 में लॉन्च की जाएगी.  

मिलेगा कर्व इंस्पायर्ड डिजाइन  

इस कार के फ्रंट और रियर प्रोफाइल में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं, इसकी स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डिजाइन कर्व कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित लगता है. जिससे मिलता जुलता हेडलैंप सेटअप मिल सकता है. Curvv कॉन्सेप्ट को इस साल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था, Tata की यह कार बाजार में Hyundai Creta से मुकाबला करती है. 2024 Tata Nexon में एक न्यू डिजाइंड फ्रंट ग्रिल, उसके ऊपर एक नया कनेक्टेड LED लाइट बार, अपडेटेड फ्रंट बम्पर और सेंट्रल एयर इनटेक, पिछले हिस्से में टेललैंप क्लस्टर के साथ एक एलईडी लाइट बार दिया जाएगा. इस सबकॉम्पैक्ट SUV में नए एलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं. 

मिलेगी नई टचस्क्रीन 

नई Tata Nexon के इंटिरियर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस SUV नया स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वॉयस कमांड फ़ंक्शन का सपोर्ट करने वाला एक नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इस इंफोटेनमेंट यूनिट में बड़े टेक्स्ट के साथ कम और क्लियर ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं. इस कार में एक नया डिजिटल क्लस्टर भी मिल सकता है, साथ ही इसके डैशबोर्ड डिजाइन में भी बदलाव किया जा सकता है.  

मिलेगा नया टर्बो-पेट्रोल इंजन

2024 Tata Nexon में एक नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. यह इंजन 125bhp की अधिकतम पॉवर और 225Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. साथ ही इसमें  मौजूदा 1.5L डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. इसमें 110bhp की पॉवर मिलती है. इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 

हुंडई क्रेटा से होता है मुकाबला

टाटा नेक्सन फिलहाल देश में हुंडई क्रेटा से मुकाबला करती है. इस कार में एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.64 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर से लेकर अमिताभ बच्चन तक, जान लीजिये कौन सी थी इनकी पहली कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget