एक्सप्लोरर

Royal Enfield Guerrilla: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450, जल्द हो सकती है लॉन्च 

चेन्नई स्थित बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 नामक 350cc बॉबर को भी तैयार कर रही है. इसमें सिंगल-सीट सेटअप होगा जिसमें डिटैचेबल पिलियन पर्च, एप-हैंगर हैंडलबार और व्हाइटवॉल टायर होंगे.

Royal Enfield Guerrilla 450 Spotted: रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 आखिरकार नई लीक हुई तस्वीरों में सामने आई है, जो बाइक के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन का अब तक का सबसे क्लियर मॉडल है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के बाद, यह 452cc पलटफॉर्म पर बेस्ड दूसरा मॉडल होगा और इसमें ब्रांड का शेरपा 450 इंजन होगा. तस्वीरों में बाइक के मुख्य फ्रेम और सबफ्रेम के साथ-साथ पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-पीस सीट और एक आम रोडस्टर जैसा हैंडलबार देखा गया है.

डिजाइन एलिमेंट्स 

नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के पैनियर और माउंट लगेज हिमालयन 450 के समान दिखते हैं. हालांकि, इसमें मोटे रोड-बायस्ड ट्यूबलेस टायर और छोटे पहिए हैं. इसका फ्यूल टैंक अपने 450cc मॉडल्स से अलग दिखता है. बाइक में गोल LED हेडलैंप और ORVMs हैं, लेकिन फ्रंट बीक और विंडशील्ड नहीं है. इसके फुटपेग और चौड़े हैंडलबार रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से लिए गए लगते हैं.

इंजन

इन डिजाइन एलिमेंट्स के अलावा, आने वाली रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में हिमालयन 450 वाला इंजन भी मिलेगा. यानि इसमें 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा जो 40.02PS पॉवर और 40Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा. बाइक में स्लिपर क्लच और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा.

किससे होगा मुकाबला 

लॉन्च होने के बाद, नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 सीधे तौर पर ट्रायम्फ स्पीड 400, हीरो मैवरिक 440, हुस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401 और केटीएम 390 ड्यूक को टक्कर देगी. इसके आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा अभी बाकी है, हालांकि बाइक अगले कुछ महीनों में बाजार में आने की संभावना है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2.6 लाख रुपये होने का अनुमान है.

कंपनी तैयार कर रही है रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350

चेन्नई स्थित बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 नामक 350cc बॉबर को भी तैयार कर रही है. इसमें सिंगल-सीट सेटअप होगा जिसमें डिटैचेबल पिलियन पर्च, एप-हैंगर हैंडलबार और व्हाइटवॉल टायर होंगे. 350cc J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 अपने इंजन को क्लासिक 350 के साथ शेयर करेगी. हालांकि, कंपनी इसके गियरिंग या मैपिंग में छोटे- मोटे बदलाव कर सकती है.

यह भी पढ़ें -

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई बजाज की अपकमिंग सीएनजी बाइक, जानें कब होगी पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget