एक्सप्लोरर

एक नए अवतार में पेश की गई Royal Enfield Guerrilla 450, जानिए कितनी है कीमत?

Royal Enfield Guerrilla 450: गुरिल्ला 450 में वही 452cc शेरपा इंजन है, जो हिमालयन 450 में मिलता है. इसमें सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड सेटअप है. आइए विस्तार से इसके फीचर्स जानते हैं.

रॉयल एनफील्ड ने पुणे में आयोजित GRRR नाइट्स X अंडरग्राउंड इवेंट में अपनी गुरिल्ला 450 मोटरसाइकिल का नया शैडो ऐश कलर पेश किया है. यह खास कलर स्कीम केवल डैश वेरिएंट में उपलब्ध है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है. मोटरसाइकिल में ब्लैक-आउट डिटेलिंग के साथ ऑलिव-ग्रीन फ्यूल टैंक दिया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • गुरिल्ला 450 में वही शेरपा 450 इंजन दिया गया है जो हिमालयन 450 में भी मिलता है. यह 452cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. यह इंजन 39.52 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है. रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक के लिए खास स्पेशल इंजन मैपिंग भी की है जिससे राइडिंग और भी बेहतर हो जाती है.

राइडिंग एक्सपीरियंस और फीचर्स

  • यह मोटरसाइकिल फास्ट राइडिंग के लिए बनाई गई है. इंजन का रेडलाइन तक जाना इसे और दमदार बनाता है. हालांकि इसमें हल्के कंपन महसूस होते हैं, लेकिन ये इसके कैरेक्टर को और खास बनाते हैं. गियरबॉक्स काफी स्मूथ है और क्लच बेहद हल्का है. बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड लाइट, दो राइडिंग मोड्स, LED लाइटिंग और राइड-बाय-वायर तकनीक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है और यह गूगल मैप्स कम्पैटिबिलिटी के साथ आता है. वहीं, इसके निचले वेरिएंट में एनालॉग क्लस्टर के साथ डिजिटल डिस्प्ले और ट्रिपर पॉड दिया गया है, जैसा कि शॉटगन 650 और सुपर मेटियोर 650 में मिलता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

  • इस बाइक में ट्यूबलर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें इंजन स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर काम करता है. सस्पेंशन की बात करें तो सामने 43 mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है. आगे की तरफ 140 mm और पीछे 150 mm का ट्रेवल मिलता है. ब्रेकिंग के लिए 310 mm फ्रंट डिस्क और 270 mm रियर डिस्क का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा बाइक में 17 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन पर 120/70 और 160/60 टायर लगे हैं.

ये भी पढ़ें: एक नए अवतार के साथ जल्द लॉन्च होगी Maruti Ertiga, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget