एक्सप्लोरर

बीएस 6 इंजन के साथ Royal Enfield 350 Classic बाजार में बिकने को है तैयार, जानें क्या है खास

रॉयल एनफील्ड ने बीएस 6 इंजन और एलॉय व्हील के साथ 350 क्लासिक का नया मॉडल लॉन्च किया है. लोगों को ये बाइक बहुत ज्यादा पसंद आ रही है.

नई दिल्ली: हाल ही में रॉयल एनफील्ड कंपनी ने बीएस 6 इंजन के साथ 350 क्लासिक का नया मॉडल लॉन्च किया है. इतना ही नहीं इस गाड़ी को दो नए कलर में कंपनी ने लॉन्च किया गया है. वहीं इस बाइक की कीमत कंपनी की ओर से 2 लाख रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बाइक की कीमत में और भी बढ़ोतरी हो सकती है.

बाइक के इंजन के साथ-साथ इसके डिजाइन को भी अपडेट किया गया है. बाइक में कंपनी ने कार्बोरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. वहीं कंपनी ने बाइक में एलॉय व्हील दिये हैं.इसमें एबीएस सिस्टम को भी अपडेट किया गया है. कंपनी ने बाइक को दो नए कलर्स में उतारा है. इसमें स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक कलर को शामिल किया गया है.

कंपनी की तरफ से बाइक की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है. महज 10 हजार रुपये देकर इस बाइक को बुक कराया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि बाइक 35 से 40 के बीच का एवरेज देगी. बाइक में 350 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. ये इंजन फ्यूल इंजेक्टेड है. बताया जा रहा है कि इसकी वजह से पावर और टार्क में थोड़ी सी कमी आ सकती है. बीएस 4 वर्जन से बीएस 6 वर्जन 11 हजार रुपये महंगा बताया जा रहा है. कंपनी बीएस 6 मॉडल की खरीद पर ग्राहकों को 3 साल की वारंटी के साथ 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस भी मुहैया करवा सकती है.

ये भी पढ़ें-

टेलीकॉम सेक्टर के सामने नई मुसीबत, वोडाफोन-आइडिया से जुड़े करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाली खबर

पहली नज़र: OPPO F15 नए साल की नई सौगात, OPPO ने पेश किया शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफ़ोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget