एक्सप्लोरर

कैसे एक खराब ड्यूविल कार से जन्मी Rolls-Royce की पहली कार, जानिए 10 hp की कहानी

1904 में बनी Rolls-Royce 10 hp ने एक टूटी ड्यूविल कार से जन्म लेकर ऑटोमोबाइल की दुनिया में क्रांति ला दी. आइए इस पहली Rolls-Royce कार के रोचक तथ्य के बारे में जानते हैं.

जब भी लग्जरी कारों की बात होती है, तो Rolls-Royce का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शानदार ब्रांड की शुरुआत एक "टूटी-फूटी ड्यूविल कार" से हुई थी? आइए जानते हैं Rolls-Royce 10 hp से जुड़ी वो 7 बातें, जिन्होंने ऑटोमोबाइल इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया.

Rolls-Royce 10 hp

  • 1904 में बनी Rolls-Royce 10 hp, चार्ल्स रोल्स और हेनरी रॉयस की ओर से बनाई गई पहली कार थी. इसे हुल्मे, मैनचेस्टर में बनाया गया और उस समय इसकी कीमत £395 थी. सिर्फ 16 यूनिट्स ही बनाई गईं, जिससे यह कार आज एक अल्ट्रा-रेयर क्लासिक बन चुकी है.

  • Rolls-Royce की कहानी की शुरुआत तब हुई जब चार्ल्स रोल्स, जो एक कार डीलर थे, और हेनरी रॉयस, जो एक इंजीनियर थे, 1904 में मैनचेस्टर में मिले. रॉयस उस समय तक अपनी खराब ड्यूविल कार से परेशान हो चुके थे और उन्होंने एक बेहतर कार बनाने की ठानी.
  •  
  • रोल्स ने जब रॉयस का बनाया प्रोटोटाइप देखा, तो वे इस क्वालिटी से इतने प्रभावित हुए कि दोनों ने 23 दिसंबर 1904 को मिलकर Rolls-Royce कंपनी की नींव रखी.

Rolls-Royce 10 hp की कहानी कैसे शुरू हुई?

  • Henry Royce के पास एक Deauville कार थी, जो बार-बार खराब हो जाती थी और बहुत आवाज करती थी. इससे परेशान होकर उन्होंने 1903 में खुद की कार बनाने का फैसला किया और तीन Royce 10 प्रोटोटाइप तैयार किए. इन गाड़ियों का चलना बहुत स्मूद था और उनमें उस समय की बाकी कारों से कहीं बेहतर तकनीक थी. इन्हीं में से एक बाद में Rolls-Royce 10 hp के नाम से जानी गई.

Rolls-Royce 10 hp की खासियतें

  • इसमें 1995cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन था, जो 1000 rpm पर 12 हॉर्सपावर देता था. इसका व्हीलबेस 75 इंच था और इसमें लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन लगे थे, जिससे सवारी आरामदायक रहती थी.

  • यह कार 39 मील/घंटा (लगभग 60 किमी/घंटा) की टॉप स्पीड तक चल सकती थी, जो उस समय के हिसाब से बहुत तेज मानी जाती थी. इसका रेडिएटर त्रिकोण (ट्रायएंगल) आकार का था, जो बाद में Rolls-Royce की खास पहचान बन गया.

 

पेरिस सैलून जहां Rolls-Royce ने सबका ध्यान खींचा


  • 1904 में, Rolls-Royce 10 hp को पेरिस मोटर शो (Paris Salon) में प्रदर्शित किया गया. इस शो में कंपनी ने 10 hp के साथ 15 hp जैसे अन्य मॉडल भी पेश किए, लेकिन 10 hp की शांत इंजन तकनीक और प्रीमियम डिजाइन ने सभी को आकर्षित किया.
  •  
  • केवल 16 Rolls-Royce 10 hp मॉडल बनाए गए थे. इनमें से एक जिसकी चेसिस संख्या 20154 थी, 2007 में नीलामी में £3.5 मिलियन (करीब ₹35 करोड़) में बिकी. यही कार हेनरी रॉयस की खुद की थी. इसे आज एक कलेक्टर्स ड्रीम कार माना जाता है.

  • Rolls-Royce 10 hp सिर्फ एक कार नहीं थी, बल्कि यही गाड़ी Rolls-Royce ब्रांड की शुरुआत और उसकी पहचान की नींव बनी. यही कार आगे चलकर मशहूर मॉडल्स जैसे Silver Ghost, Phantom, और आज की सबसे एडवांस Rolls-Royce गाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी. आज भी कंपनी का दावा है कि वह हर नई कार में उसी सोच को ज़िंदा रखती है, जो 10 hp से शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: फ्लैटबेड पर नजर आई Mukesh Ambani की Rolls-Royce Wraith, जानिए सुपर लग्जरी कार की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget