एक्सप्लोरर

अब हर नई बाइक के साथ मिलेंगे 2 ISI सर्टिफाइड हेलमेट, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Two Helmet Rule: हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि भारत में हर साल लगभग 4 लाख 80 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इनमें से 1.8 लाख लोगों की मौत भी हो जाती है.

Two Helmet Rules in India: भारत में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि अब हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI सर्टिफाइड हेलमेट दिए जाना अनिवार्य होगा. ऑटो समिट में की गई इस घोषणा को हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का पूरा समर्थन मिला है. इस कदम के पीछे का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करना है. 

नितिन गडकरी की ओर से घोषणा की गई है कि अब से देश में दो पहिया वाहनों को खरीदते समय निर्माता ग्राहकों को दो हेलमेट देंगे. यह हेलमेट ISI प्रमाणित होंगे, जिन्हें अनिवार्य रूप से देना होगा. 

'सिर्फ नियम नहीं, देश की जरूरत है'

हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव कपूर का कहना है कि यह सिर्फ नियम नहीं है बल्कि देश की जरूरत है. जो लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके हैं. ऐसे में उनके लिए यह फैसला उम्मीद की किरण होगा कि आने वाले टाइम में लोग इस तरह की त्रासदी से बच सकें. उन्होंने कहा कि ये पहल सड़क सुरक्षा में मील का पत्थर होगी, जोकि भारत में सुरक्षित और समझदारी भरी दोपहिया यात्रा के लिए नए युग की शुरुआत करेगा. 

हर साल कितने होते हैं हादसे? 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि भारत में हर साल लगभग 4 लाख 80 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इनमें से 1.8 लाख लोगों की मौत भी हो जाती है और इतना ही नहीं कई लाख लोग गंभीर रूप से घायल भी होते हैं. इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित लोग दोपहिया वाहन चालक और पैदल चल रहे यात्री होते हैं.

इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने भी कहा था कि भारत में सड़क हादसों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें:-

Maruti Suzuki का एक बार फिर दिखा दम, तोड़ दिए बिक्री के सारे रिकॉर्ड, जानें किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget